विज्ञापन
This Article is From May 06, 2017

बिहार में 95 कारतूस और 12 स्वचालित पिस्तौल जब्त, छह गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने शुक्रवार को गैर-कानूनी रूप से निर्मित 12 स्वचालित पिस्तौल और 95 कारतूस जब्त किया और इस सिलसिले में मुंगेर जिले से छह लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जमालपुर के जुबली वेल इलाके से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह से कथित तौर पर जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है.

बिहार में 95 कारतूस और 12 स्वचालित पिस्तौल जब्त, छह गिरफ्तार
शस्त्र कानून के तहत हथियार निर्माता, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया...
मुंगेर: बिहार पुलिस ने शुक्रवार को गैर-कानूनी रूप से निर्मित 12 स्वचालित पिस्तौल और 95 कारतूस जब्त किया और इस सिलसिले में मुंगेर जिले से छह लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जमालपुर के जुबली वेल इलाके से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह से कथित तौर पर जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने उनसे नौ स्वचालित पिस्तौल और 65 कारतूस जब्त किया, जिसे ओडिशा के एक ग्राहक को भेजा जाना था.

भारती ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद एक अवैध हथियार निर्माता के घर पर छापेमारी की गयी और इस दौरान दो और स्वचालित पिस्तौलें और 30 कारतूस जब्त किए गए. उन्होंने बताया कि शस्त्र कानून के तहत हथियार निर्माता, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि भरी हुई पिस्तौल और शराब की एक बोतल के साथ एक व्यापारिक साझीदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों से पूछताछ हो रही है.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News In Hindi, Bihar New, Crime News, Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com