विज्ञापन
This Article is From May 11, 2017

बिहार में मिड डे मील खाने के बाद 80 स्कूली बच्चे बीमार

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) खाने के बाद करीब 80 बच्चे बीमार पड़ गए. सभी बच्चों को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बिहार में मिड डे मील खाने के बाद 80 स्कूली बच्चे बीमार
स्कूल में दिया जाने वाला खाना खाने के बाद बच्चों के पेट में दर्द होने लगा (फाइल फोटो)
समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) खाने के बाद करीब 80 बच्चे बीमार पड़ गए. सभी बच्चों को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

पुलिस के अनुसार, मथुरापुर सहायक थाना क्षेत्र के अकबरपुर पितौड़िया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के करीब 80 बच्चे मध्याह्न भोजन खाने के बाद बीमार पड़ गए. खाना खाने के बाद एक-एक कर करीब 80 बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की.

मथुरापुर सहायक थाना के प्रभारी परमानंद ने बताया कि आनन-फानन में सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई. उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आरोप है कि भोजन में मृत छिपकली का सिर था. 

ग्रामीण भोजन बनाने वाले रसोइया पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ओझा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mid-day Meals, Children Fell Ill, Vomiting And Loose Motions, Samstipur District, Varisnagar Block
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com