विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर में दिखा अमेरिका जैसा नजारा, जमीन से आसमान की तरफ उठता दिखा बवंडर

बिहार के समस्तीपुर में एक टॉरनेडो जैसा नजारा दिखा. लोगों ने फोन में इस वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. ये नजारा अमेरिका जैसा था. पढ़िए समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट.

समस्तीपुर:

बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. बारिश के बीच ही समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 26 सितंबर को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो अमेरिका में ही देखने को मिलता है. दरअसल, तेज हवाओं के कारण शहर में बवंडर जैसा उठता दिखा. इस तरह के बवंडर आम तौर पर अमेरिका में देखने को मिलता है. इस दृश्य को वहां लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

तेज हवा और बारिश की बूंदों के कारण ये बवंडर जैसी आकृति दिखी है. भारतीय मौसम विभाग ने एक्स पोस्ट के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा कि इस तरह की जल बवंडर या वाटरस्पाउट कहा जाता है. यह पानी की सतह के ऊपर बनने वाला हवा का तेजी से घूमता हुआ स्तंभ होता है. ये देखने में कीप जैसी आकृति नजर आता है और इसका ऊपरी हिस्सा आसमान में मौजूद बादलों से जुड़ा हुआ दिखाई देता है. बड़ी झील, नदी या समुद्र जैसी सतह पर इसके बने की संभावना ज्यादा रहती है. 

पानी के ऊपर कैसे बनता है बवंडर 

जल बवंडर को लेकर आम धारणा है कि यह पानी को नीचे से खींचकर आसमान की ओर ले जाता है. हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार इसके अंदर दिखाई देने वाला अधिकांश जल वास्तव में नीचे की सतह से ऊपर नहीं खिंचता. बादलों के भीतर होने वाली संघनन प्रक्रिया से बनने वाली बारिश की बूंदें इसे खास तरह की आकृति देता है. 

दो तरह के होते हैं जल बवंडर 

जल बवंडर मुख्य रूप से दो प्रकार के माने जाते हैं. पहला तूफानी जल बवंडर होता है, जिसकी प्रकृति जमीन पर बनने वाले बवंडर जैसी होती है और यह काफी शक्तिशाली और नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है. वहीं दूसरा सामान्य मौसम वाला जल बवंडर होता है, जो अपेक्षाकृत कम शक्तिशाली होता है. इसके तट या जमीन से संपर्क में आने पर इसके कमजोर होकर समाप्त होने की संभावना रहती है. मोहिउद्दीननगर में दिखाई दिया यह जल बवंडर क्षेत्र के लोगों के लिए असामान्य और कौतूहल पैदा करने वाला प्राकृतिक दृश्य रहा.

(समस्तीपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Weather, Samstipur District, IMD Patna Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com