विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

बिहार : दरभंगा में नहर में डूबने से 3 नाबालिगों की मौत

बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक नहर में डूबने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई. सभी बच्चे नहर पार कर पशुओं के लिए घास लेने जा रहे थे.

बिहार : दरभंगा में नहर में डूबने से 3 नाबालिगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • सभी बच्चे नहर पार कर पशुओं के लिए चारा लाने जा रहे थे
  • ग्रामीणों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला गया
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक नहर में डूबने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई. सभी बच्चे नहर पार कर पशुओं के लिए घास लेने जा रहे थे. पुलिस के अनुसार, अहियारी गोट गांव से तीन बच्चे सुबह घास काटने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान नरजोरा नहर पार करने के क्रम में वे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए. इसमें तीनों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत

कमतौल के थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अहियारी गोट निवासी उदय शंकर राय (15), काजल कुमारी (13) और सीतामढ़ी के सिरसी निवासी विकास कुमार (14) के रूप में हुई है. कुमार ने बताया कि नहर पार करने के क्रम में काजल पहले पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने लगी. उसे बचाने के लिए उसका मौसेरा भाई विकास भी गड्ढे में चला गया और डूबने लगा. इन दोनों को बचाने के लिए उदय शंकर आगे बढ़ा. इसी क्रम में तीनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें : यूपी के बागपत में यमुना में नाव डूबी, 22 की मौत, 60 थे सवार, 2 लाख मुआवजे का ऐलान

VIDEO:बागपत : यमुना नदी में डूबने से 22 लोगों की हुई मौत
ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Darbhanga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com