प्रतीकात्मक चित्र
शिवहर:
बिहार के शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव में बीते दिनों एक मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल एक किशोर की शनिवार रात इलाज के दौरान में मौत हो गई. इससे स्थानीय लोग काफी नाराज हो गए और वे प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें शिवहर अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रीतीश कुमार और पांच अन्य पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए.
यह भी पढ़ें : पूर्वी चंपारण में 25 हजार का इनामी नक्सली गिरफ्तार
शिवहर जिलाधिकारी राज कुमार के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा कर शांत कराया गया है. उन्होंने बताया कि इस झड़प में गंभीर रूप से घायल शिवहर अनुमंडल पुलिस अधिकारी के अंगरक्षक रमीज रजा को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अनुमंडल पुलिस अधिकारी सहित बाकी घायल पुलिसकर्मियों नंदकिशोर शर्मा, नीरज कुमार, आलोक कुमार, सरोज मिश्र आदि का इलाज शिवहर सदर अस्पताल में चल रहा है.
यह भी पढ़ें : फतुहा में ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप
पिछले महीने 20 जुलाई को एक मोटरसाइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल राम कुमार दास के 12 साल के बेटे किशन कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था. शनिवार रात उसकी मौत हो गई.
VIDEO : भोजपुर में बीफ पर बवाल
इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह से ही बसंतपट्टी चौक को जामकर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. इन्हें नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किए जाने से शिवहर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पुलिस द्वारा प्रदर्शकारियों पर किए गए लाठीचार्ज में छह ग्रामीण घायल हो गए. हालांकि पुलिस अधीक्षक ने लाठीचार्ज की बात से इनकार किया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)