बिहार चुनाव : आज आएगा भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट, अरुण जेटली करेंगे रिलीज

बिहार चुनाव : आज आएगा भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट, अरुण जेटली करेंगे रिलीज

फाइल फोटो

पटना:

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के विजन डाक्यूमेंट को रिलीज करेंगे।  इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।
 
भारतीय जनता पार्टी के बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से एक दिन पहले अरुण जेटली विजन डाक्यूमेंट का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि विजन डाक्यूमेंट महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार, युवा और ढांचागत विकास पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि विजन डाक्यूमेंट बिहार के अगले पांच साल में होने वाले विकास का चार्ट है। उन्होंने बताया कि बिहार के विकास का सात सूत्रीय एजेंडा है।
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com