विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2016

उज्जैन में पुलिस पर हमले के आरोपी से दरिंदगी, मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाई

उज्जैन में पुलिस पर हमले के आरोपी से दरिंदगी, मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाई
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन के मेहिदपुर में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जीप के बोनट से बांधकर थाने ले गई। इस पुलिसिया कार्रवाई को देखने के लिए लोगों का हुज़ूम उमड़ पड़ा।

लोगों ने आरोपी को जूतों का हार पहनाया और उसका मुंह काला किया। पूरे रास्ते पुलिस आरोपी को पीटते हुए थाने ले गई। गिरफ़्तार शख़्स पुलिस पर हमले का आरोपी है।

फ़िलहाल पुलिस के बड़े अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह कैसी पुलिस कार्रवाई है। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के लिए मुसीबत ओर बढ़ गई है। तीन पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है।
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मध्य प्रदेश, उज्जैन, आरोपी के साथ दरिंदगी, बोनट से बांधा, Madhya Pradesh, Ujjain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com