विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2017

भोपाल : ऑनलाइन मुलाकात के बाद साथ रहने लगे, फिर प्रेमी ने हत्या की और चबूतरे में दफन किया

भोपाल : ऑनलाइन मुलाकात के बाद साथ रहने लगे, फिर प्रेमी ने हत्या की और चबूतरे में दफन किया
श्वेता शर्मा की उम्र 28 साल थी
  • भोपाल में यह प्रेमी और प्रेमिका साथ में रहते थे
  • परिवार वालों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की
  • पूछताछ पर प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका की हत्या कर उसे चूबतरे में दफन किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक खौफनाक मामला सामने आया है. इस केस में प्रेमिका का गला दबाकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने शव को घर के भीतर ही सीमेंट-कंक्रीट के चबूतरे में दफन कर दिया. पुलिस ने गुरुवार देर शाम युवती का शव बरामद करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के बकोरा की रहने वाली श्वेता शर्मा की भोपाल के उदयन दास से फेसबुक पर दोस्ती हुई और वह दोनों प्यार कर बैठे. उसके बाद श्वेता घर वालों से नौकरी मिलने की बात कहकर जून 2016 में भोपाल चली आई और यहां साकेत नगर में उदयन के साथ रहने लगी.
 
bhopal woman buried in cement slab

पुलिस के मुताबिक, श्वेता से परिजनों का दिसंबर के बाद से संपर्क टूट गया. इस पर उसके परिजनों ने बकोरा में पुलिस में जनवरी के पहले हफ्ते में गुमशुगदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. बकोरा पुलिस ने श्वेता के मोबाइल की लोकेशन भोपाल के साकेत नगर की पाई तो पुलिस शाम को भोपाल पहुंची. इलाके के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बकोरा के बैंक अधिकारी शिवेंद्र शर्मा की बेटी श्वेता के मोबाइल फोन की लोकेशन साकेत नगर के एक मकान की मिली. इसके बाद बकोरा पुलिस ने भोपाल के पुलिस दल के साथ मिलकर इस बात की पुष्टि की है कि श्वेता उदयन के साथ इसी मकान में रहती थी.
 
bhopal man

मिश्रा के अनुसार, उदयन से पूछताछ करने पर बताया गया कि श्वेता उसके साथ रहती थी और विवाद होने पर पिछले दिनों गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद शव को घर के भीतर सीमेंट कॉन्क्रीट का एक प्लेटफार्म (चबूतरा) बनाकर दफन कर दिया. मिश्रा ने बताया कि चबूतरे को तोड़कर श्वेता का शव बरामद कर लिया गया और आरोपी उदयन को हिरासत में ले लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. वह हत्या कर श्वेता के शव को दफनाने का सही-सही ब्यौरा नहीं दे रहा है.

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसका श्वेता से दिसंबर के अंतिम दिनों में विवाद हुआ और वह इतने गुस्से में आ गया कि उसने श्वेता की गला दबाकर हत्या कर दी. उसने शव को घर से बाहर ले जाकर ठिकाने लगाने का मन बनाया, पर राज खुलने के डर से घर के भीतर ही चबूतरा बनाकर शव दफन कर दिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भोपाल, प्रेमिका की हत्या, बकोरा, Bhopal, Udyan Das, Lover Killed Her Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com