विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2016

भोपाल : मछलियों के साथ सेल्फी लेते वक्त तालाब में फिसली महिला एथलीट, नहीं बच सकीं

भोपाल : मछलियों के साथ सेल्फी लेते वक्त तालाब में फिसली महिला एथलीट, नहीं बच सकीं
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • भोपाल में 21 साल की एथलीट तालाब किनारे मछलियों संग सेल्फी ले रही थी
  • अचानक पैर फिसला और वह तालाब में गिर पड़ीं, बचाई न जा सकीं
  • पूजा मूल रूप से उत्तराखंड के काशीपुर की निवासी थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार शाम मछलियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में महिला एथलीट 21 साल की पूजा कुमारी (21) की तालाब में गिरकर डूबने से मौत गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि रातीबड़ क्षेत्र के गोरा गांव में स्थित साईं रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर की महिला एथलीट पूजा कुमारी सेंटर में ही बने एक तालाब के किनारे मछलियों के साथ सेल्फी ले रही थीं.

सेल्फी लेने की कोशिश में वह तालाब की ओर बढ़ती गईं. पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गईं और डूबने से उसकी मौत हो गई. चंदेल के मुताबिक, पूजा मूल रूप से उत्तराखंड के काशीपुर की निवासी थीं. इस हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूजा शनिवार शाम एथलेटिक्स टैंक से अपने नियमित अभ्यास के बाद छात्रावास लौट रही थीं. उनके साथ नेहा व प्रीति नाम की दो अन्य खिलाड़ी भी थीं.

रास्ते में साईं सेंटर परिसर के भीतर बने तालाब में कुछ मछलियों को देखकर उनकी फोटो और मछलियों के साथ सेल्फी लेने की इच्छा हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों सेल्फी लेने में मस्त थीं कि अचानक पूजा तालाब के किनारे तक पहुंच गईं. बारिश के कारण मिट्टी गीली थी. पूजा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी. साथियों ने पूजा को डूबते देखकर शोर मचाया. लोगों ने पहुंचकर पूजा को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

साईं रीजनल सेंटर के सूत्रों के अनुसार, पूजा लंबी दौड़ की एथलीट थीं और वह बीते तीन वर्षो से इस सेंटर में प्रशिक्षण हासिल कर रही थीं. इस सेंटर में देशभर के लगभग 300 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं. उनके लिए यहां छात्रावास भी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मध्य प्रदेश, भोपाल, पूजा कुमारी, Madhya Pradesh, Puja Kumari, Pooja Kumari, Bhopal, Selfie, सेल्फी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com