विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2016

बेंगलुरू : दीवाली के पटाखों की आड़ में व्यापारी को गोलियों से छलनी कर दिया

बेंगलुरू : दीवाली के पटाखों की आड़ में व्यापारी को गोलियों से छलनी कर दिया
बेंगलुरू: बेंगलुरू के उत्तरी इलाके में एक बंदूकधारी ने दीवाली पर की जा रही आतिशबाज़ी की आड़ में एक व्यापारी को गोलियों से छलनी कर दिया.

शहर के संपन्न इलाके संजय नगर में 55-वर्षीय सुरेंद्र कुमार परुचुरी को उन्हीं के घर के बाहर कथित रूप से छह गोलियां मारी गईं. पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों को गोलियों की आवाज़ें कतई सुनाई नहीं दीं, क्योंकि वे पटाखों के शोर के नीचे दब गई थीं.

पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी ने ज़मीन-जायदाद और वित्तीय सेवाओं के व्यापार से जुड़े सुरेंद्र कुमार परुचुरी पर गोलियां चलाईं, और एक अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया.

व्यापारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र कुमार कई कानूनी मामलों में उलझे हुए थे, और इस हत्या के पीछे व्यापारिक रंजिश कारण हो सकता है. सुरेंद्र कुमार ने हाल ही में एक बंदूक का लाइसेंस भी हासिल किया था, और दो बॉडीगार्ड भी रखे थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेंगलुरू में हत्या, दीवाली पर हत्या, सुरेंद्र कुमार परुचुरी, बेंगलुरू में दीवाली पर हत्या, गोली मारकर हत्या, गोलियों से छलनी किया, Bengaluru, Bengaluru Diwali Killing, Bengaluru Diwali Shooting, Surendra Kumar Paruchuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com