विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी विधायक।
बेंगलुरू:
कर्नाटक के विपक्षी विधायक राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अफसर की खुदकुशी की सीबीआई जांच की अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं। राज्य सरकार की ओर से अब तक इस मांग को अनसुनी किये जाने के विरोध में इन विधायकों ने अलग अंदाज में 'लेटकर' विरोध जताया। गौरतलब है कि इस पुलिस अधिकारी ने एक इंटरव्यू में कथित तौर पर राज्य के मंत्री केजी जॉर्ज का जिक्र किया था। मामले से जुड़ी खास बातें...
- बीजेपी और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के करीब 40 विधायक पिछली रात कंबल और तकिये लेकर विधानसभा बिल्डिंग में पहुंच गए।
- सुबह की तस्वीरों में इन्हें सदन के गर्भगृह या बीचों बीच बैठे देखा गया। इन विधायकों ने धार्मिक गीत भी गाए।
- विपक्ष डीएसपी गणपति की खुदकुशी के मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार पर ज्यूडीशियल जांच के बजाय 'बड़ी' जांच का आदेश जारी करने का दबाव बना रहा है।
- मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा, 'बीजेपी को न्यायिक आयोग पर आखिर भरोसा क्यों नहीं हैं। उन्हें इस पर विश्वास रखना चाहिए।'
- गणपति पिछले सप्ताह राजधानी बेंगलुरू से करीब 270 किमी दूर कोडागु जिले में यूनिफॉर्म में फांसी पर लटके पाये गए थे।
- अपनी मौत से पहले एक टीवी इंटरव्यू में 51 वर्षीय गणपति ने कहा था कि यदि उन्हें कुछ भी होता है तो इसके लिए शहरी विकास मंत्री केजी जॉर्ज जिम्मेदार होंगे। जॉर्ज पहले गृह राज्य मंत्री थे।
- जानकारी के अनुसार, गणपति की भ्रष्टाचार के आरोपों और फर्जी एनकाउंटर की जांच की जा रही थी।
- जिन मंत्री जॉर्ज पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है, उनका कहना है कि गणपति दो वर्ष पहले उनसे मिले थे। वे (गणपति) चाहते थे कि उनके खिलाफ जांच को बंद कर दिया जाए।
- विपक्ष इस मामले में राज्य सरकार के इस्तीफे की मांग कर रहा।
- जॉर्ज ने गुरुवार को कहा, 'मैं कांग्रेसमैन हूं। यदि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत हैं तो पेश करें। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कर्नाटक, वरिष्ठ पुलिस अफसर, सीबीआई जांच, विरोध, विपक्षी विधायक, Karnatak, Senior Police Officer, CBI Inquiry, Protest, Opposition MLA