प्रतीकात्मक चित्र
बेंगलुरु:
कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। दक्षिण कर्नाटक जिला यानी मंगलौर के पास के सुल्लिया ताल्लुक के दुकान संघ के अध्यक्ष साई गृधर राय को 28 फरवरी की सुबह पुलिस उनके घर से गिरफ्तार कर ले गई। तड़के पुलिस राय के घर पहुंची और जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो छत की स्लैब्स हटाकर पुलिस अंदर दाखिल हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
खबर तेजी से फैली की मंत्री के कहने पर किसी की गिरफ्तारी हुई है। राय ने लोगों से कहा कि बिजली की सप्लाई को लेकर मंत्री से उनकी बहस हुई, इसीलिए मंत्री ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया।
जब ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार से इस बारे में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उनका जवाब था कि राय लगातार देर रात को उन्हें कॉल करके न सिर्फ धमकाता था, बल्कि गाली-गलौज भी करता था।ऐ से में उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों से इसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
शिवकुमार के मुताबिक वह शख्स शराबी है और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया करता था। ऐसे में उनके कहने पर ऊर्जा विभाग ने राय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। निचली अदालत ने दो दिन के बाद राय को जमानत दे दी। इधर विपक्ष ने कहा है कि एक मंत्री को यह शोभा नहीं देता कि वह आम आदमी की नाराजगी को नजरअंदाज करने की बजाय उसे जेल भिजवा दे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
डी शिवकुमार, कर्नाटक, मंगलौर, कर्नाटक मंत्री, DK Shivakumar, Karnataka, Manglore, Karnataka Minister