विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2017

कर्नाटक के मंत्री, महिला कांग्रेस प्रमुख के पास 162 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला

कर्नाटक के मंत्री, महिला कांग्रेस प्रमुख के पास 162 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला
दोनों नेताओं के परिसरों पर छापेमारी में कई 'बेनामी' संपत्तियों और 'बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश' की जानकारी मिली
बेंगलुरु: आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया तथा 41 लाख रुपये की नकदी के अलावा आभूषण जब्त किए गए. अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह बेंगलुरु, गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई 'बेनामी' संपत्तियों और 'बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश' के बारे में जानकारी मिली है. दोनों लोग टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे.

जारकीहोली और लक्ष्मी हेब्बालकर की शुगर फैक्ट्री है. आयकर विभाग की तरफ से बताया गया है कि जांच के दौरान पाया गया कि इन दोनों ने सहकारी समितियों में बेनामी लेनदेन किया. बेनामी शेयर होल्डर खड़े किए और इसमें इन दोनों के परिवारवाले भी शामिल हैं. छापे पिछले गरुवार और शुक्रवार को पड़े थे, जिसमें नकदी के अलावा लगभग 13 किलो सोने के आभूषण भी शामिल हैं हालांकि इनमें से कितना किसका है यह खुलासा आयकर विभाग ने नहीं किया है.

आयकर विभाग ने इस खबर का खंडन किया है कि रमेश जारकीहोली के भाई सतीश जारकीहोली ने आयकर विभाग को गुप्त सूचना दी थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, आयकर चोरी, आयकर छापा, इनकम टैक्स चोरी, रमेश एल जारखिहोली, लक्ष्मी आर हेब्बालकर, Karnataka, Income Tax Raid, Ramesh L Jarkiholi, Laxmi R Hebbalkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com