विज्ञापन
This Article is From May 06, 2017

बेंगलुरु : महिला ने पति पर कार में तीन बार चलाई गोली, जान बचाकर बस में चढ़ा तो भी नहीं छोड़ा

शुक्रवार की शाम बेंगलुरु के बाहरी इलाके में भीड़भाड़ से भरी सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक महिला ने पति से कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपने पति पर तीन फायर किए. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल पति अस्पताल में है और मौत से संघर्ष कर रहा है.

बेंगलुरु : महिला ने पति पर कार में तीन बार चलाई गोली, जान बचाकर बस में चढ़ा तो भी नहीं छोड़ा
पति-पत्नी अपनी एसयूवी कार से तमिलनाडु के होसुर से वापस लौट रहे थे... (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
नई दिल्ली: शुक्रवार की शाम बेंगलुरु के बाहरी इलाके में भीड़भाड़ से भरी सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक महिला ने पति से कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपने पति पर तीन फायर किए. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल पति अस्पताल में है और मौत से संघर्ष कर रहा है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी अपनी एसयूवी कार से तमिलनाडु के होसुर से वापस लौट रहे थे. रास्ते में लंच करने के लिए अनेकल के पास रुक गए. माना जा रहा है कि वहीं पर दोनों ने शराब पी.  बेंगलुरु पहुंचने से कुछ किमी पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. 48 वर्षीय हंसा ने तब 53 वर्षीय अपने पति साईंराम पर गोली चला दी. साईंराम गाड़ी चला रहा था, गोली लगने के बाद भी गाड़ी छोड़कर भाग निकला और बचने के लिए एक बस में सवार हो गया. 

हालांकि, हंसा ने कार से उसका पीछा किया और बस को ओवरटेक करके रुकवाया. हंसा ने साईंराम को बस में चढ़कर फिर से निशाना बनाया. हालांकि बस में सवार लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस का कहना है कि दंपति के संबंधियों ने बताया है कि दोनों में काफी दिनों से अनबन चल रही थी और दोनों अलग-अलग रह रहे थे.

महिला का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है. पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की बात कही है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है लेकिन कहा है कि झगड़े की शुरुआत उसके पति द्वारा मारपीट करने के बाद हुई. महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह सुरक्षा एजेंसी चलाती है जिसमें उसका पति भी काम किया करता था.  

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hosur Road, Bengaluru Woman Shoots Husband, Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com