- बेंगलुरू के कुख्यात गैंग नागराज को गिरफ्तार कर लिया गया है
- नागराज के पास से वेर्टू नाम की कंपनी का 14 लाख रुपए का मोबाइल मिला है
- नागराज के पास से एक ऑडी कार भी बरामद हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरू:
बेंगलुरू पुलिस ने अपहरण और फिरौती वसूलने वाले नागराज गिरोह को गिरफ्तार किया और इसके बाद जो कुछ उनके हाथ आया वह चौंकाने वाला था. उत्तर कर्नाटक के हुबली से गैंग चलाने वाले नागराज के पास से 'वेर्टू' मोबाइल की बरामदगी से पुलिस का चौंकना स्वाभाविक था. वजह - उसके पास मिला वेर्टू का जेट रेड गोल्ड हैंडसेट जिसकी कीमत 14 लाख रुपये के आसपास है. सोने के साथ साथ बहुमूल्य पत्थरों और क्रिस्टल्स के इस्तेमाल से इस ख़ास मोबाइल फोन को रईसों के लिए तैयार किया गया है.

अपने ही जाल में फंसा गैंग
बेंगलुरू पुलिस के डीसीपी टी हर्षा ने बताया कि नागराज की गिरफ्तारी उसकी पत्नी के साथ की गयी है. इनके पास से एक ऑडी कार भी बरामद हुई है. नागराज तक़रीबन एक किलो सोने का आभूषण पहनने का शौक रखता था. दरअसल 2 दिन पहले इस गैंग ने इसी ऑडी कार में रियल एस्टेट के दो व्यवसायियों का अपहरण किया. फिर फिरौती के तौर पर 9 लाख रुपये की पहली किश्त उसने अपनी पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर करवाई और यही गलती इस गैंग के लिए गले की फांस बन गयी.

पुलिस भी हैरान है कि फिरौती की रकम अकाउंट में ट्रांसफर करवाने की दिलेरी इस गैंग ने क्यों दिखाई. बैंगलुरू पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त हरिशेखरण के मुताबिक इस गैंग के बारे में उनके पास पुख्ता ख़बर थी. पुलिस के अनुसार इसी तरह की वारदात को इस गैंग ने शहर में कई बार अंजाम दिया है जिसकी जांच की जा रही है क्योंकि इन्हें 15 दिनों की पुलिस रिमांड मिली है. फिलहाल इस गैंग के 8 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं