बेंगलुरु में आकर्षक पैकिंग में कुआलालंपुर ले जाई जा रही ड्रग्स पकड़ी गई.
- बेंगलुरु में ड्रग्स का कारोबार पुलिस और एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना
- ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, भेजी जा रही थी कुआलालंपुर
- आरोपी एम रेहान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
बेंगलुरु शहर में ड्रग्स पुलिस और एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुआलालंपुर जा रहे 40 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उसके पास से लगभग 12 किलो इफेड्राइन (ephedrine) नाम की ड्रग्स बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी का नाम एम रेहान बताया गया है. बेंगलुरु में नशे के कारोबार से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. 
एम रेहान ने अपने चेक्ड इन लगेज में ड्रग्स छुपाकर रखी थी. इसके लिए खूबसूरत टेपों को खास तरीके से लपेटा गया था जिसके अंदर पतली थैलियों में सफेद रंग का यह पाउडर छिपाया गया था. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक सुनील कुमार सिन्हा के मुताबिक आरोपी एम रेहान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 
इससे पहले सोमवार को एनसीबी ने दो विदेशियों को बड़ी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा था. उनके पास से 48 ग्राम हशीश आयल, 430 ग्राम गांजा, तीन ग्राम मेथमफेटामाइन और एलएसडी के चार डोज़ मिले थे. 
इसी महीने 18 तारीख को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से मलेशिया के गोपालराम को गिरफ्तार किया था. उसके पास से 2.5 किलो केटामाइन बरामद की गई थी जिसकी कीमत 40 लाख के आसपास है. केटामाइन पार्टी ड्रग्स के तौर पर काफी लोकप्रिय है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बेंगलुरु, Bengluru, ड्रग्स, Drugs, 12 किलो इफेड्राइन जब्त, 12 KG Ephedrine Recovered, एम रेहान, M Rehan, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, Narcotic Control Bureau