विज्ञापन

ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार

रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार

Rapido Driver Drug Delivery: रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं.

दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए.

‘Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी

इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की.

रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा

पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.

तीन रैपिडो राइडर रंगे हाथ पकड़े गए

29 मार्च 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने काशीराम नगर इलाके में तीन रैपिडो राइडरों सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर और सौरभ यादव को एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़ा. पूछताछ में उन्होंने कुणाल मंगतानी का नाम बताया, जिसके बाद उसे भी हिरासत में लिया गया.

दिल्ली जाकर मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस

कुणाल मंगतानी से सख्त पूछताछ के बाद ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा के नाम सामने आए. इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और दोनों को पंचशील विहार इलाके से चिन्हित कर रायपुर बुलाया गया. भूमिका साबित होने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने नाइजीरियन नागरिकों से ड्रग्स खरीदने की बात भी कबूली है, जिसकी जांच जारी है.

बरामद सामान और नशे की खेप

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 48.03 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स (कीमत लगभग 7 लाख रुपये), 8 नग पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, ड्रग्स सप्लाई में उपयोग किया गया कुरियर बॉक्स जब्त किया गया. कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raipur Drug Racket Busted, MDMA Drug Network India, Rapido Driver Drug Delivery, Inter State Drug Syndicate, Synthetic Drugs In India, MDMA Drugs Case Raipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com