भारतीय बाइक मार्केट में Yezdi Motorcycles ने अपनी नई बाइक Yezdi Scrambler 350 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.99 लाख रखी गई है. कंपनी ने इस बाइक को खास तौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया है, जो एक हल्की, स्टाइलिश और मल्टी-पर्पज बाइक चाहते हैं. यह बाइक शहर में रोजाना के सफर के साथ-साथ वीकेंड एडवेंचर और हल्के ऑफ-रोड ट्रेल्स के लिए भी बेस्ट है.

Yezdi Scrambler 350 की परफॉर्मेंस
Yezdi Scrambler 350 में 350cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसे ‘Katar' नाम दिया गया है. यह इंजन 30bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार, इस बाइक का टॉर्क-टू-वेट रेशियो काफी अच्छा है, जिससे यह तेजी से एक्सेलरेट करती है और स्मूद परफॉर्मेंस देती है. खासकर लो और मिड-रेंज स्पीड पर यह बाइक काफी रेस्पॉन्सिव रहती है, जिससे शहर और ट्रेल दोनों जगह राइडिंग आसान हो जाती है.
इस बाइक का वजन लगभग 174 किलोग्राम है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट में सबसे हल्का बताती है. इसके साथ ही छोटा व्हीलबेस और ट्यून गियरिंग बाइक को ज्यादा फुर्तीला बनाते हैं.
Yezdi Scrambler 350 का डिजाइन
Yezdi Scrambler 350 का डिजाइन काफी अलग है. इसमें रेट्रो स्टाइल के साथ मॉडर्न एलिमेंट्स का मिक्स्चर देखने को मिलता है. बाइक में ऊंचा फ्रंट बीक, कॉम्पैक्ट रियर फेंडर, ओवल साइड पैनल और ‘69' ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो ब्रांड की पुरानी विरासत को दिखाते हैं.
इसके अलावा, राइडर की सुविधा के लिए इसमें बेहतर थर्मल मैनेजमेंट दिया गया है, जिसमें रेडिएटर और एग्जॉस्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि गर्मी कम महसूस हो और राइड आरामदायक रहे.
YouTube ने दिया नया कंट्रोल फीचर! नहीं बर्बाद होगा समय, अब Shorts को पूरी तरह करें बंद
Yezdi Scrambler 350 का 30-30-30 फॉर्मूला
Yezdi ने इस बाइक में खास ‘30-30-30' फॉर्मूला अपनाया है, जिसका मतलब है 30bhp पावर, 30Nm टॉर्क और लगभग 30kmpl माइलेज. यह फॉर्मूला भारतीय सड़कों और यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि बाइक परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों में संतुलन बनाए रखे.
Yezdi Scrambler 350 की कीमत
यह बाइक चार रंगों में उपलब्ध है Legacy Black (₹1,99,950), OG Yellow (₹2,05,950), Rogue Red (₹2,05,950) और Rally Blue (₹2,08,950). ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और हर कलर बाइक को एक अलग पहचान देता है.
Yezdi Scrambler 350 के साथ Classic Legends का Ownership Assurance Programme मिलता है. इसमें 4 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाती है, जिसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही रोडसाइड असिस्टेंस और AMC जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे मेंटेनेंस आसान हो जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं