हाल ही में मशहूर बाइक R15 को दोबारा लॉन्च करने के बाद Yamaha ने अपनी दो बाइक FZ-S और Fazer को दो नए रंगों को बाज़ार में लॉन्च किया है। Yamaha FZ-S और Fazer अब दो नए रंगों में उपलब्ध होंगी। साथ ही दोनों ही बाइक में नई ग्राफिक्स भी लगाई गई है। दिल्ली में Yamaha Fazer की एक्स-शोरूम कीमत 82,159 रुपये और Fazer FI की 87,305 रुपये रखी गई है।
Yamaha FZ-S अब चार रंगो- Wolf Grey, Shark White, Viper Black और Alligator Green में उपलब्ध होगी। वहीं Fazer FI तीन रंगो- Snowstorm White, Ravine Black और Volcano Red में उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि दोनों ही बाइक में 149cc, 4-स्ट्रोक, SOHC सिंगल-सिलिंडर-फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है।

लॉन्च के मौके पर यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) रॉय कुरियन ने कहा, 'प्रोडक्ट के विश्वास को बनाए रखने और ग्राहकों को प्रोडक्ट में कुछ नया उपलब्ध कराने के मद्देनज़र इन दोनों बाइक को नए रंगों में उतारा गया है। हमें उम्मीद है कि दोनों ही बाइक ग्राहकों को आकर्षित करेगी।'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yamaha, Yamaha Bikes In India, Yamaha FZ-S FI, Yamaha Fazer, Yamaha Fazer F1 Version 2.0, यामाहा, यामाहा बाइक, यामाहा एफजेड-एस, यामाहा फेजर