विज्ञापन

Yamaha Fascino 125 का नया अवतार लॉन्च! ₹76,500 से शुरू कीमत, जानिए क्या है इस बार खास

Yamaha Fascino 125 के इंजन और फीचर्स में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है.

Yamaha Fascino 125 का नया अवतार लॉन्च! ₹76,500 से शुरू कीमत, जानिए क्या है इस बार खास
Yamaha Fascino 125 का नया अपडेट, वही भरोसेमंद परफॉर्मेंस

Yamaha ने भारत में अपने सबसे किफायती स्कूटर Yamaha Fascino 125 का नया अपडेटेड वर्जन पेश कर दिया है. इस बार कंपनी ने इसमें सिर्फ कुछ हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. इसके इंजन, फीचर्स और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही रखे गए हैं. यह स्कूटर अब भी तीन वेरिएंट Drum, Disc और S में उपलब्ध है, जिनकी शुरुआती कीमत ₹76,500 से लेकर ₹95,200 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या हैं लुक में बदलाव?

इस अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव स्कूटर के पीछे के हिस्से में देखने को मिलता है. पहले जहां ब्रेक लाइट और इंडिकेटर एक ही यूनिट में थे, अब नए मॉडल में अलग-अलग इंडिकेटर के साथ नया टेल लाइट डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा साइड पैनल का डिजाइन भी थोड़ा कम घुमावदार बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें - हुंडई बढ़ाने जा रही कार के दाम, 22 दिन तक मौका! जानिए 1 मई से कितनी महंगी हो जाएंगी गाड़ियां

इंजन और फीचर्स पहले जैसे ही

Yamaha Fascino 125 के इंजन और फीचर्स में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें वही 125cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.2 हॉर्सपावर और 10.3Nm टॉर्क देता है. इसमें पहले की तरह Integrated Starter Generator (ISG) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्कूटर को हल्का इलेक्ट्रिक बूस्ट देती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Yamaha Fascino 125 के तीन वेरिएंट

इस स्कूटर को तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. पहले Drum वेरिएंट में फ्रंट ड्रम ब्रेक मिलता है और यह सबसे सस्ता ऑप्शन है. Disc वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग बेहतर होती है. वहीं, टॉप वेरिएंट S में प्रीमियम फीचर्स और शानदार लुक मिलता है, जिसमें गोल्डन व्हील्स भी शामिल हैं. अलग-अलग वेरिएंट में आपको कई रंगों के विकल्प भी मिलते हैं, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से स्कूटर चुन सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com