विज्ञापन

इस दिन आ सकता है CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, कम नंबर आने पर भी नहीं होगा नुकसान, जानें नियम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने इस साल क्लास 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाएं करवाई हैं. 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में हुई है और इसका रिजल्ट जल्द आने वाला है. दूसरी परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था.

इस दिन आ सकता है CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, कम नंबर आने पर भी नहीं होगा नुकसान, जानें नियम
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही क्लास 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते में जारी कर देगी. बता दें कि इस साल CBSE ने क्लास 10वीं के छात्रों के लिए दो बोर्ड एग्जाम की पॉलिसी लागू की है. इस नई पॉलिस के अनुसार 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चों को इम्प्रूवमेंट का मौका दिया जाएगा. जिन छात्रों के मुख्य परीक्षा में कम अंक आए हैं, वो अपने अंक सुधारने के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं. 10वीं के छात्र इस पॉलिसी के तहत कुल तीन विषयों में अंक सुधार सकते हैं. 

कम अंक आएंगे तो क्या होगा?

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से शुरू हुई थी. जो कि 21 मई 2026 तक चली थी. ये एग्जाम कम्पार्टमेंट के साथ ही हुआ था. अगर कोई क्लास 10वीं का छात्र अपने अंक सुधारने के लिए 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा देता है और दूसरी परीक्षा में उसके अंक मुख्य परीक्षा के मुकाबले कम आते हैं, तो ऐसी स्थिति में अंतिम मार्कशीट में दोनों में से जिस परीक्षा में अधिक अंक होंगे, उसे ही जोड़ा जाएगा.

सबसे ज्यादा छात्रों ने दी साइंस की परीक्षा 

दूसरे बोर्ड एग्ज़ाम में लगभग 2.79 लाख छात्रों ने दो विषय चुने थे. करीब 1.97 लाख छात्रों ने तीन विषय चुने थे. लगभग 1.92 लाख छात्रों ने सिर्फ एक विषय की परीक्षा दी है. बोर्ड के अनुसार  दूसरी परीक्षा के लिए 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था. 5.25 लाख छात्रों ने इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. 85,285 छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे. 57,914 छात्र दोनों कैटेगरी में से थे. 4.74 लाख से ज़्यादा छात्रों ने साइंस की दोबारा परीक्षा दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Second Board Exam Result When, CBSE Class 10 Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com