विज्ञापन

Maruti Suzuki का झटका! 20 हजार तक महंगी हुईं गाड़ियां, 4 महीने में तीसरी बार बढ़ी कीमत

Maruti Suzuki ने एक बार फिर कीमतों में इजाफा किया है. सितंबर से मारूति की कारें 20,000 रुपये तक महंगी हो गई है. पिछले 4 महीने में ये तीसरी बढ़ोतरी है.

Maruti Suzuki का झटका! 20 हजार तक महंगी हुईं गाड़ियां, 4 महीने में तीसरी बार बढ़ी कीमत

Maruti Suzuki ने ग्राहकों फिर से एक बार झटका दिया है. कंपनी ने अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. रिपोर्ट के अनुसार, Maruti Suzuki ने अपने सेलेक्टेड मॉडल्स की कीमतों में 20 हजार रुपये तक का इजाफा किया है. मई के बाद कंपनी तीसरी बार दाम बढ़ा रही है. जिसका असर ग्राहकों पर सीधे पड़ेगा. 

इस दाम बढ़ोतरी को लेकर कंपनी ने सफाई भी दी है. कंपनी ने कहा बढ़ोतरी का मकसद फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ती इनपुट लागत, लगातार महंगाई के दबाव और विपरीत लागत माहौल के असर को आंशिक रूप से कम करना है. स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में Maruti Suzuki ने बताया कि लागत कम करने के लगातार प्रयासों के बावजूद, लगातार बनी महंगाई और चुनौतीपूर्ण लागत माहौल के चलते बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है. हालांकि, ग्राहकों पर इसका असर कम से कम रखने की कोशिश की गई है.

पहले भी दो बार बढ़ चुके हैं दाम

आपको बता दें कि Maruti Suzuki इस साल पहले ही दो बार गाड़ियों के दाम बढ़ा चुकी है. कंपनी ने सबसे पहले जून में इनपुट लागत का हवाला देते हुए 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इसके बाद अगस्त में अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में 30,000 रुपये तक की एक और बढ़ोतरी की गई थी. इस बढ़ोतरी में Alto K10, S-Presso, Celerio, WagonR, Swift, Dzire, Baleno, Fronx, Brezza, Ertiga, Grand Vitara, Jimny, Invicto और Victoris सहित कई मॉडल्स शामिल थे, जिसमें बढ़ोतरी की रकम मॉडल के हिसाब से अलग-अलग थी.

इस हफ्ते लॉन्च हुई है नई Baleno

इसके बाद अब 20 हजार तक की बढ़ोतरी यानी पिछले 4 महीने में लगभग 80 हजार रुपये तक कीमत बढ़ चुकी है. लेटेस्ट प्राइस हाइक ऐसे समय में आया है जब ऑटो इंडस्ट्री फेस्टिव सीजन में कदम रख रही है. ये समय गाड़ियों की बिक्री के लिए एक बेहद अहम समय होता है. हालांकि अगस्त में रिटेल डिमांड मजबूत बनी रही, लेकिन कार कंपनियां बढ़ती इनपुट लागत और ग्राहकों की परचेज अफोर्डेबिलिटी की चिंताओं से जूझ रही हैं. जिसके चलते Maruti Suzuki जैसी कंपनियों को अपने मार्जिन बचाने के लिए कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं.

आपको बता दें कि इसी हफ्ते, Maruti Suzuki ने 2026 Baleno facelift लॉन्च की है. जिसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव, नए फीचर्स और अपडेटेड पावरट्रेन पेश किए गए हैं. हालांकि कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है लेकिन वैरिएंट के हिसाब से कीमतों का खुलासा होना अभी बाकी है. 

ये भी पढ़ें- Mahindra ने की ऑफर्स की बरसात! Bolero-Scorpio से Thar तक पर भारी छूट, 2.5 लाख तक का फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki, Maruti Suzuki  Baleno, Maruti Suzuki Sales, Alto Car, Maruti Suzuki Wagonr
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com