एक आम भारतीय जब भी बाइक खदीदने की सोचता है तो उसके दिमाग में सबसे पहले माइलेज की ही बात आती है. क्योंकि वो कम से कम खर्चे में बाइक को लंबी दूरी तक चलाना चाहता है. इसीलिए वो रिसर्च भी करता है कि एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक कितने किलोमीटर चलेगी या एक बार चार्ज करने पर कितनी दूरी तय करेगी? अगर आप भी एक बढ़िया और कम पेट्रोल में लंबी दूरी तय करने वाली बाइक की तलाश में हैं तो आपके लिए यहां 5 बाइक्स बताते हैं जो भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स कहलाती हैं.
TVS Star City Plus
TVS Star City Plus 2026 में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स में सबसे आगे है. यह बाइक लगभग 83.09 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 72,100 रुपये है. यह बाइक खास तौर पर डेली कम्यूट करने वालों के लिए सबसे बेस्ट है.

Revolt RV 400
अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो Revolt RV 400 एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 150 किलोमीटर तक चल सकती है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.33 लाख रुपये है.

TVS Sport
TVS Sport लगभग 73 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 57,100 रुपये है. यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहते हैं.

Hero Splendor Plus
Hero Splendor Plus लंबे समय से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है. यह करीब 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 73,902 रुपये है. कम मेंटेनेंस लागत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण यह आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद है.

TVS Radeon
TVS Radeon भी 73.68 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 55,100 रुपये है. मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक राइड के कारण यह ग्रामीण और शहरी दोनों जगह पॉपुलर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं