Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Model Y Premium Rear-Wheel-Drive यानी RWD वेरिएंट लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV की एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपये रखी है. खास बात यह है कि यह मॉडल पहले बिक रहे Long Range Premium RWD वेरिएंट की जगह लाया गया है, जिसकी कीमत 67.80 लाख रुपये थी.
नई Tesla Model Y Premium RWD की लॉन्चिंग के साथ अब कंपनी भारत में इस इलेक्ट्रिक SUV के दो वेरिएंट बेच रही है. इनमें Premium RWD और L Premium AWD शामिल हैं. Tesla के अनुसार इस नए वेरिएंट की डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी.
एक बार चार्ज में 500 किलोमीटर की रेंज
Tesla Model Y Premium RWD की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है.

सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है 100 kmph की स्पीड
नई Tesla Model Y Premium RWD सिर्फ रेंज ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी दमदार बताई जा रही है. कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है.
इसकी टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है. Tesla हमेशा अपनी इलेक्ट्रिक कारों की तेज एक्सीलरेशन और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है और Model Y भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाती है.
15 मिनट चार्ज में चलेगी 238 किलोमीटर
Tesla ने इस इलेक्ट्रिक SUV में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है. कंपनी का दावा है कि अगर कार को Supercharger से जोड़ा जाए, तो यह 175 kW DC Fast Charging सपोर्ट के जरिए सिर्फ 15 मिनट में 238 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज हासिल कर सकती है.
Toyota का धमाका! भारत में लॉन्च हुई पहली इलेक्ट्रिक SUV 'Ebella', सिंगल चार्ज में 543 KM का सफर
प्रीमियम फीचर्स और हाई-टेक इंटीरियर
2026 Tesla Model Y Premium RWD का इंटीरियर काफी मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है. यह SUV पांच लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आती है. कंपनी इसमें दो इंटीरियर ऑप्शन दे रही है, जिनमें All-Black और Zen Grey थीम शामिल हैं. Tesla का दावा है कि इस पांच-सीटर SUV में कुल 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है. कार के अंदर Tesla का नया 16 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अलग 8 इंच की स्क्रीन भी दी गई है, जिससे रियर पैसेंजर्स भी एंटरटेनमेंट और कंट्रोल फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
Tesla Model Y Premium RWD में बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, जो केबिन को ज्यादा खुला और लग्जरी फील देता है. फ्रंट सीट्स में वेंटिलेशन फीचर भी दिया गया है, जिससे गर्म मौसम में आरामदायक ड्राइविंग अनुभव मिलता है.
भारत में लॉन्च हुई नई MG Majestor SUV, कीमत 40.99 लाख रुपये से शुरू
इसके अलावा रियर सीट्स में पावर रिक्लाइन और फोल्डिंग फीचर मिलता है. SUV में पावर्ड टेलगेट, वायरलेस चार्जिंग, अकूस्टिक ग्लास और कई एडवांस सुविधाएं दी गई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं