विज्ञापन

बिना ड्राइवर के चलेगी Elon Musk की टैक्सी! लीक हुए Tesla Cybercab के फीचर्स, एक चार्ज में देगी 673 KM की रेंज

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की आने वाली रोबोटैक्सी 'Tesla Cybercab' के तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं. इस बिना ड्राइवर वाली कार में 48 kWh की बैटरी और 673 किमी की रेंज मिलेगी.

बिना ड्राइवर के चलेगी Elon Musk की टैक्सी! लीक हुए Tesla Cybercab के फीचर्स, एक चार्ज में देगी 673 KM की रेंज
लीक हुए Tesla Cybercab के फीचर्स

दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk और उनकी कंपनी Tesla की आने वाली बिना ड्राइवर वाली रोबोटैक्सी यानी 'Tesla Cybercab' को लेकर पूरी दुनिया में भारी उत्सुकता है. हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी (EPA) की एक फाइलिंग के जरिए इस कार के टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स लीक हो गए हैं. इस सीक्रेट रिपोर्ट ने साइबरकैब की बैटरी, रेंज और ताकत का पूरा राज खोल दिया है. आइए जानते हैं कि यह ऑटोनॉमस कार कैसी होने वाली है.

लीक हुए अमेरिकी सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक टेस्ला साइबरकैब में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप दिया जाएगा. यह मोटर अधिकतम 219 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करने में पूरी तरह सक्षम होगी. इसे साइबरकैब को फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) लेआउट के साथ तैयार किया गया है. 

साइबरकैब के अंदर 48.0 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है. आज के समय की बड़ी इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले यह बैटरी काफी छोटी है लेकिन फिर भी यह बहुत ही दमदार साबित होने वाली है. EPA के टेस्ट के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर पूरे 673 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. हालांकि असली सड़कों पर सभी एडजस्टमेंट्स के बाद इसकी रेंज करीब 482 किलोमीटर के आस-पास होने की पूरी उम्मीद है.

हैदराबाद में आ गई Tesla! खुला बड़ा शोरूम, कार का चार्जर भी मिल रहा बिल्कुल Free

इस कार की सबसे बड़ी और हैरान करने वाली USP इसका बेहद कम वजन होना है. टेस्ला साइबरकैब का कुल वजन मात्र 1,412 किलोग्राम के आस-पास रखा गया है. हल्के मटीरियल से बने होने के कारण यह बाजार में बिकने वाली लगभग सभी इलेक्ट्रिक कारों से बहुत ज्यादा हल्की है. वजन कम होने की वजह से ही यह छोटी बैटरी पर भी इतनी लंबी दूरी तय कर पाती है.

क्या होंगे केबिन के अंदर के बदलाव?

सर्टिफिकेशन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक दो सीटों वाली कार होने की पूरी उम्मीद है. चूंकि यह एक रोबोटैक्सी है, इसलिए इसमें स्टीयरिंग व्हील या पैडल जैसी चीजें नहीं दी जाएंगी. कार पूरी तरह से कैमरों, सेंसर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से खुद ही सड़कों पर ट्रैफिक को भांपते हुए चलेगी. इसके अंदर यात्रियों के आराम के लिए एक बड़ा टचस्क्रीन और लग्जरी सीटें देखने को मिल सकती हैं.

कब तक होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत?

दस्तावेजों ने साइबरकैब की रेंज, वजन और मोटर के स्पेसिफिकेशन्स से तो पर्दा उठा दिया है, लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड, लॉन्चिंग टाइमलाइन और असली कीमत क्या होगी, इस बात को अभी भी टेस्ला ने पूरी तरह से सीक्रेट रखा है. लेकिन आने वाले कुछ ही महीनों में एलन मस्क इसके मार्केट रोलआउट की तारीख का भी ऐलान कर सकते हैं

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tesla Cybercab EV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com