2026 Tata Tiago और Tata Tiago EV को इंडिया में लॉन्च हो चुकी है. नई Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख है, जबकि इलेक्ट्रिक मॉडल यानी Tiago EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख से शुरू होती है. वहीं, iCNG वर्जन की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रखी गई है.

2026 Tata Tiago में Varanasi Vibrance, Sobo Surge, Pangong Pulse, Pristine White, Pure Grey और Daytona Grey जैसे नए 6 कलर ऑप्शन दिए हैं.

Tata Tiago EV में Dehradun Dew नाम का एक एक्स्ट्रा कलर ऑप्शन भी मिलेगा.

नई Tata Tiago EV को कंपनी ने दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. इसमें 19.2 kWh और 24 kWh Battery Pack का विकल्प मिलता है.

Tata Motors का दावा है कि नई Tiago EV सिर्फ 18 मिनट की चार्जिंग में लगभग 100 किलोमीटर तक की रेंज दौड़ेगी.

नई Tiago का इंटीरियर पूरा हाई-टेक पेश किया गया है, इसमें ड्राइवर के लिए अलग Standalone Display दिया गया है.

Tata का दावा है कि नई Tiago देश की पहली ऐसी कार है जिसमें CNG इंजन के साथ AMT Gearbox दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं