Tata Motors ने Sierra EV के लॉन्च से पहले एक बेहद धमाकेदार प्रमोशनल वीडियो जारी किया है. इसमें इस SUV को अबू धाबी के सबसे खतरनाक और ऊंचे 'तल मोरीब' (Tal Moreeb) रेत के टीलों पर आसानी से चढ़ते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो के सामने आते ही कार की रेंज, ऑफ-रोडिंग क्षमता और इसके कुछ ऐसे सीक्रेट फीचर्स लीक हो गए हैं जो इसे इस सेगमेंट की सबसे एडवांस कार बनाते हैं.
इस लीक हुए वीडियो में सबसे बड़ा खुलासा कार की ड्राइविंग रेंज को लेकर हुआ है. वीडियो के दौरान जब कार का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर यानी स्क्रीन दिखती है, तो उसमें 80 प्रतिशत बैटरी चार्ज होने पर भी 424 किलोमीटर की रेंज बची हुई दिखाई देती है. इसका मतलब यह है कि फुल चार्ज होने पर Tata Sierra EV आसानी से 500 किलोमीटर से ज्यादा, यानी लगभग 530 किलोमीटर तक की शानदार रेंज दे सकती है. हालांकि टाटा मोटर्स ने अभी तक इसके ARAI सर्टिफाइड आंकड़ों का एलान नहीं किया है.

वीडियो से साफ हुआ है कि इसमें सफारी और हैरियर की तरह कई टेरेन मोड्स मिलेंगे. रेत पर चलते समय इसका 'सैंड मोड' एक्टिव नजर आया. इसके अलावा इसमें पहली बार एक बेहद खास Boost Mode दिया गया है. यह मोड किसी भी खड़ी चढ़ाई पर चढ़ने से ठीक पहले कार को एक पल में अपनी पूरी ताकत और टॉर्क इस्तेमाल करने की इजाजत देता है, जिससे गाड़ी बिना रुके किसी भी मुश्किल रास्ते को पार कर लेती है. यह फीचर ओवरटेकिंग के समय भी बहुत काम आएगा.
सूट-सलवार पहन महिला ने दौड़ाई करोड़ों की Porsche, सोशल मीडिया पर मिला 'Desi Baddie' का टैग
ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए टाटा ने इसमें AWD का सपोर्ट दिया है जिसे कंपनी 'क्वाड व्हील ड्राइव' कह रही है. गाड़ी में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी होंगी जो आगे और पीछे के पहियों को जरूरत के हिसाब से तुरंत पावर भेजेंगी. वीडियो में स्क्रीन पर साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह सिस्टम रेत जैसी कम ग्रिप वाली जगहों पर फिसलने से बचने के लिए दोनों मोटरों के बीच रियल-टाइम में ताकत को बांटता है.
Renault लॉन्च करने जा रही है अपनी सबसे सस्ती कार Kwid का नया अवतार! लीक हुई सारी डिटेल्स
लुक की बात करें तो प्रोडक्शन में आने वाली सिएरा ईवी काफी प्रीमियम नजर आ रही है. इसमें पुराने कॉन्सेप्ट मॉडल के ग्रे कलर की जगह चमकीले ग्लॉस ब्लैक कलर की बॉडी क्लैडिंग दी गई है और अलॉय व्हील्स का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है. केबिन के अंदर टाटा का नया सिग्नेचर स्टीयरिंग व्हील मिलता है जिसके बीच में चमकता हुआ टाटा का लोगो लगा है. इसके अलावा ड्राइवर की सुविधा के लिए इसमें एक 'हेड-अप डिस्प्ले' (HUD) भी दिया गया है जो गाड़ी चलाते समय शीशे पर ही स्पीड और नेविगेशन की जरूरी जानकारी दिखाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं