Tata Motors 'Sierra' को बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार में आज पेश करने जा रही है. लंबे समय से इंतजार कर रहे ऑटो लवर्स के लिए आज Tata Sierra.EV का इंतजार खत्म होने वाला है. ये कार पुराने दौर की यादों और मॉडर्न जमाने की एडवांस टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन होगी. लॉन्च बस कुछ ही देर में होने वाला है. जानकार ऐसा मानकर चल रहे हैं कि Tata Sierra.EV की शुरुआती कीमत 17.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. ये कार टाटा के पोर्टफोलियो में नेक्सॉन ईवी (शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये) और हैरियर ईवी (शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये) के बिल्कुल बीच में फिट हो सकती है.
यहां हम आपको दे रहे हैं, Tata Sierra.EV के बारे में हर बड़े अपडेट्स.
Tata Sierra.EV का फ्यूचरिस्टिक और बोल्ड डिजाइन
Tata Sierra.EV का डिजाइन इसके रेगुलर इंजन (ICE) मॉडल से काफी अलग होने वाला है. इसके फ्रंट में आपको एक क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल देखने को मिलेगी, जो इसके इलेक्ट्रिक होने की पहचान है. इसके साथ ही इसमें कनेक्टेड LED DRLs दिए गए हैं, जो कार के पूरे फेस को एक नया और प्रीमियम लुक देते हैं. साइड प्रोफाइल में आपको बहुत ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन वहां पर 'EV' की बैजिंग जरूर दी गई है. कार के पिछले हिस्से में भी फ्रंट की तरह ही बेहद खूबसूरत कनेक्टेड टेल लैंप्स दिए गए हैं जो रात में गजब का लुक देंगे.
Tata Sierra EV Launch: 3 बड़ी स्क्रीन और 600km की रेंज, कीमत बस इतनी सी
Tata की बाकी इलेक्ट्रिक कारों की तरह इसमें भी अंदर ग्रे और ब्लैक कलर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है. सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट है. इसमें ड्राइवर के लिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए एक अलग स्क्रीन दी जाएगी. इसके अलावा कार में Dolby Atmos साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड सीट्स और एयर प्यूरीफायर जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे.
पावरफुल परफॉर्मेंस और डुअल मोटर
परफॉर्मेंस के मामले में Tata Sierra.EV एक असली बीस्ट होने वाली है. कंपनी ने एक वीडियो के जरिए कंफर्म किया है कि यह कार 500 Nm का जबरदस्त पीक टॉर्क जनरेट करेगी. इसमें डुअल-मोटर सेटअप देखने को मिलेगा, जिससे इसकी कुल पावर लगभग 300 Hp के आसपास हो सकती है.
सिएरा ईवी में ग्राहकों को 65 kWh और 75 kWh के दो बड़े बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं. अलग-अलग रास्तों पर आसानी से चलने के लिए इसमें कई ड्राइव मोड्स और टेरेन मोड्स भी दिए जाएंगे.
600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
रिपोर्ट्स की मानें तो Tata Sierra.EV एक बार फुल चार्ज होने पर 600 किलोमीटर से भी ज्यादा की क्लेम्ड रेंज दे सकती है. खास बात यह है कि इसका असल सड़कों पर मिलने वाला माइलेज हैरियर ईवी से भी बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है.
सुरक्षा के मामले में भी यह कार अव्वल होगी, जिसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिलने की पूरी उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं