विज्ञापन

Skoda Peaq EV का पहला लुक लीक! अंदर लगी है ऐसी स्क्रीन, फीचर्स जानकर तुरंत खरीदने का मन करेगा

Skoda Peaq 7-Seater Electric SUV का इंटीरियर स्केच जारी हो चुका है. 23 जून को होने वाले ग्लोबल डेब्यू से पहले जानें इस 600km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार के लग्जरी फीचर्स, केबिन डिजाइन और बैटरी डिटेल्स के बारे में सबकुछ.

Skoda Peaq EV का पहला लुक लीक! अंदर लगी है ऐसी स्क्रीन, फीचर्स जानकर तुरंत खरीदने का मन करेगा
Skoda ला रही है 600km रेंज वाली SUV
Skoda Peaq Interior

Skoda अपनी नई फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Skoda Peaq को दुनिया के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 23 जून को होने वाले इसके ग्लोबल डेब्यू से ठीक पहले कंपनी ने इसके इंटीरियर का एक शानदार स्केच जारी किया है. इसे देखकर साफ पता चलता है कि यह कार सिर्फ चलने में ही नहीं, बल्कि अंदर बैठने में भी राजा-महाराजाओं जैसा फील देने वाली है. 

स्कोडा पीक के अंदर कदम रखते ही आपको किसी आलीशान होटल के लाउंज जैसा अहसास होने वाला है. कंपनी ने इसमें 'Lodge' इंटीरियर कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल किया है. इसका मतलब है कि गाड़ी के अंदर बेहद सॉफ्ट और प्रीमियम फैब्रिक के साथ मजबूत मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो दिखने में सुंदर और साफ करने में बहुत आसान है. 

इसकी खिड़कियों की लाइन को सीधा तीसरी रो तक ले जाया गया है, जिससे कार के अंदर बैठने वाले सभी 7 लोगों को बाहर का नजारा साफ दिखेगा और घुटन महसूस नहीं होगी. इसके साथ ही बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ कार के अंदर की हवा और रोशनी को दोगुना कर देती है.

न फेरारी, न लेम्बोर्गिनी! यह है दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली Lego कार, स्पीड जानकर नहीं होगा यकीन

इस कार के डैशबोर्ड के ठीक बीच में एक बहुत बड़ा, फ्रीस्टैंडिंग वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. स्कोडा के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी कार में ऐसा वर्टिकल स्क्रीन सेटअप देखने को मिल रहा है. 

हालांकि ज्यादातर चीजें स्क्रीन से कंट्रोल होंगी, लेकिन कंपनी ने यह साफ किया है कि आवाज और AC को कंट्रोल करने के लिए जरूरी बटन नीचे दिए जाएंगे. ड्राइवर के सामने एक छोटा और आधुनिक डिजिटल डिस्प्ले है, जो गाड़ी की स्पीड और रेंज जैसी जरूरी जानकारी दिखाएगा.

कार में वायरलेस चार्जिंग पैड, एडजस्टेबल आर्मरेस्ट और सामान रखने के लिए कई छोटे-छोटे होल्डर्स दिए गए हैं.

एक चार्ज में 600 किलोमीटर की दूरी

दिखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ यह कार परफॉर्मेंस के मामले में भी एक बीस्ट है. स्कोडा पीक को बाजार में दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ उतारा जा सकता है. जो एक बार पूरा चार्ज होने पर यह कार 600 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय कर सकती है, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कार बनाती है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skoda Peaq
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com