विज्ञापन

ADAS फीचर के साथ लॉन्च हुई नई Skoda Kodiaq, लग्जरी SUV में मिले जबरदस्त फीचर्स

2026 Kodiaq का सबसे बड़ा अपडेट ADAS यानी Advanced Driver Assistance System माना जा रहा है. अब Sportline और Selection L&K वेरिएंट्स में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

ADAS फीचर के साथ लॉन्च हुई नई Skoda Kodiaq, लग्जरी SUV में मिले जबरदस्त फीचर्स
2026 Skoda Kodiaq भारत में लॉन्च

Skoda Auto India ने अपनी प्रीमियम SUV 2026 Skoda Kodiaq का नया 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार SUV को नए फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है. नई Kodiaq को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स Lounge, Sportline और Selection L&K में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है.

Skoda का कहना है कि तीनों वेरिएंट अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. कोई ग्राहक लग्जरी चाहता है, कोई स्पोर्टी लुक पसंद करता है और कुछ लोग प्रीमियम फीचर्स की तलाश में रहते हैं. नई Kodiaq इन सभी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

तीन वेरिएंट्स में आई नई Kodiaq

नई Kodiaq के Lounge वेरिएंट की कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, Sportline वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये और टॉप मॉडल Selection L&K की कीमत 46.99 लाख रुपये है.

कंपनी ने इस बार हर वेरिएंट को अलग पहचान देने की कोशिश की है. बेस मॉडल Lounge ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली फ्रेंडली बनाया गया है, जबकि Sportline को स्पोर्टी डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है. वहीं, Selection L&K सबसे ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी फीचर्स वाला मॉडल है.

स्मार्टवॉच का झंझट खत्म! Google लाया बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air, जो आपकी सेहत पर रखेगा AI वाली पैनी नज़र

पहली बार मिला ADAS सेफ्टी फीचर

2026 Kodiaq का सबसे बड़ा अपडेट ADAS यानी Advanced Driver Assistance System माना जा रहा है. अब Sportline और Selection L&K वेरिएंट्स में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

इनमें Adaptive Cruise Control, Front Assist, Autonomous Braking, Lane Assist, Side Assist, Rear Traffic Alert और Exit Warning System जैसे फीचर्स शामिल हैं. ये तकनीक ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाती है. उदाहरण के लिए अगर सामने अचानक कोई वाहन या रुकावट आ जाए, तो कार खुद ब्रेक लगाने में मदद कर सकती है.

इसके अलावा SUV में नए LED Matrix हेडलाइट्स और Adaptive Front-lighting System भी दिया गया है, जिससे रात में विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Sportline वेरिएंट हुआ और ज्यादा प्रीमियम

Skoda ने Sportline वेरिएंट को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है. इसमें अब कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल में मिलते थे. अब Sportline में 360 डिग्री कैमरा, Intelligent Park Assist और इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. कार के फ्रंट में हॉरिजॉन्टल लाइट स्ट्रिप भी दी गई है, जिससे इसका लुक और ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है.

स्पोर्टी लुक बनाए रखने के लिए इसमें Gloss Black एक्सटीरियर एलिमेंट्स, ब्लैक Suedia अपहोल्स्ट्री, एल्युमिनियम पैडल्स और तीन-स्पोक स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है.

यह वेरिएंट 5-सीटर लेआउट के साथ आता है और इसमें 786 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है. SUV में पैनोरमिक सनरूफ, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर साउंड इंसुलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अंदर ग्रे Suedia अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो केबिन को प्रीमियम फील देती है.

मैकेनिकल तौर पर नई Kodiaq में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. इसमें पहले वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क पैदा करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com