विज्ञापन

2026 Skoda Kodiaq भारत में लॉन्च, लग्जरी और पावर का ऐसा संगम देख उड़ जाएंगे होश

2026 Skoda Kodiaq India Launch: भारतीय बाजार में 2026 स्कोडा कोडिएक की शुरुआती कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है, जो इसकी लग्जरी और फीचर्स को देखते हुए वाजिब जान पड़ती है.

2026 Skoda Kodiaq भारत में लॉन्च, लग्जरी और पावर का ऐसा संगम देख उड़ जाएंगे होश
2026 Skoda Kodiaq India Launch: नई स्कोडा कोडिएक का एक्सटीरियर देखते ही बनता है. कंपनी ने इसके सिग्नेचर लुक को आगे बढ़ाते हुए इसे और ज्यादा मॉडर्न टच दिया है.

2026 Skoda Kodiaq India Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी SUV का शौक रखने वालों के लिए स्कोडा ने बड़ा धमाका कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद, कंपनी ने अपनी फेमस SUV 2026 स्कोडा कोडिएक को नए कलेवर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है. ये नई जेनरेशन कोडिएक पहले से कहीं ज्यादा बड़ी, बोल्ड और स्मार्ट है. अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो रुतबा भी दे और स्पीड भी, तो ये आपके लिए ही है.

कमाल का डिजाइन

नई स्कोडा कोडिएक का एक्सटीरियर देखते ही बनता है. कंपनी ने इसके सिग्नेचर लुक को आगे बढ़ाते हुए इसे और ज्यादा मॉडर्न टच दिया है. इसमें नई मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया है. कार के फ्रंट में दूसरी जेनरेशन की LED मैट्रिक्स बीम हेडलाइट्स दी हैं, जो रात के अंधेरे को दिन की तरह रोशन कर देती हैं. इसके साथ, चौड़ी ग्रिल और मस्कुलर बोनट इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं. पीछे की तरफ दी गई नई सी-शेप्ड LED टेललाइट्स और कनेक्टेड लाइट बार इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं.

केबिन नहीं, चलता-फिरता सुइट है यह!

जैसे ही आप इस कार के अंदर कदम रखेंगे, आपको लग्जरी फील होगी. 2026 कोडिएक का इंटीरियर पूरी तरह से नया है. इसमें 13-इंच का बड़ा फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है.

सबसे शानदार फीचर है स्कोडा स्मार्ट डायल्स. ये तीन रोटरी पुश बटन हैं जिनके बीच में 1.25 इंच का डिस्प्ले है. इनके जरिए आप बिना स्क्रीन को छुए क्लाइमेट कंट्रोल, वॉल्यूम और ड्राइविंग मोड्स को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, केबिन में सस्टेनेबल मटीरियल का इस्तेमाल किया है.

ये भी पढ़ें- विदेश यात्रा कम कर हर साल इतने करोड़ बचा सकते हैं भारतीय, PM मोदी की अपील के बीच समझें कैलकुलेशन

धमाकेदार परफॉरमेंस

2026 स्कोडा कोडिएक में 2.0-लीटर का पावरफुल TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन है. ये इंजन ना केवल स्मूथ है बल्कि हाईवे पर आपको जबरदस्त पावर का अहसास कराता है. इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें 4x4 सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है, यानी आप इसे उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेझिझक ले जा सकते हैं.

सुरक्षा के मामले में भी पीछे नहीं

स्कोडा हमेशा से अपनी बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है. नई कोडिएक में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है. इसमें 9 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. ADAS के जरिए आपको ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन कीप असिस्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

कितनी है कीमत?

भारतीय बाजार में 2026 स्कोडा कोडिएक की शुरुआती कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है, जो इसकी लग्जरी और फीचर्स को देखते हुए वाजिब जान पड़ती है. कोडिएक के तीन मॉडल बाजार में हैं. कोडिएक Lounge मॉडल की कीमत 36.99 लाख रुपये है. इसके अलावा कोडिएक Sportline मॉडल 44.99 लाख रुपये में आता है. वहीं सबसे महंगा मॉडल कोडिएक Selection L&K है, जिसकी कीमत 46.99 लाख रुपये है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 Skoda Kodiaq India Launch, New Skoda Kodiaq Price, Skoda Kodiaq Features, Luxury SUV India 2026, Skoda Kodiaq Engine Specs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com