Land Rover ने भारत में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस SUV Range Rover Sport SV लॉन्च कर दी है. इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये रखी गई है. नई Range Rover Sport SV को कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल और एडवांस Range Rover Sport बताया है. यह SUV शानदार परफॉर्मेंस, लग्जरी फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ भारतीय बाजार में उतारी गई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी अगस्त 2026 से शुरू होगी.

दमदार V8 इंजन बना सबसे बड़ी ताकत
नई Range Rover Sport SV में 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलती है. यह इंजन 635bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क पैदा करता है. इतनी ताकत के साथ यह लग्जरी SUV सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. यानी यह SUV सुपरकार जैसी स्पीड देने में सक्षम है.
6D Dynamics सस्पेंशन टेक्नोलॉजी क्या है?
नई Range Rover Sport SV की सबसे खास टेक्नोलॉजी इसका “6D Dynamics” सस्पेंशन सिस्टम है. यह एक एडवांस हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम है, जिसे खासतौर पर हाई-स्पीड ड्राइविंग और बेहतर स्टेबिलिटी के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी गाड़ी के बॉडी रोल और झटकों को काफी हद तक कम कर देती है. इससे तेज स्पीड पर भी SUV ज्यादा स्थिर और आरामदायक महसूस होती है. यानी ड्राइवर को स्पोर्ट्स कार जैसी हैंडलिंग और Range Rover जैसी लग्जरी दोनों का अनुभव मिलेगा.
Tata Altroz iCNG AMT: कम खर्चे में लग्जरी वाला आराम! अब ऑटोमैटिक में दौड़ेगी आपकी पसंदीदा CNG
डिजाइन में दिखेगा अलग अंदाज
नई Range Rover Sport SV को खास डिजाइन एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है. इस SUV में 22 इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ, क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स और खास SV बैजिंग दी गई है. कंपनी इसे पांच एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस में लेकर आई है. इनमें Green Satin, Orange Matte, Blue Gloss, Violet Matte और Teal Gloss जैसे शानदार रंग शामिल हैं. इसका स्पोर्टी और प्रीमियम लुक सड़क पर आसानी से लोगों का ध्यान खींच सकता है.

अंदर से मिलेगी अल्ट्रा-लग्जरी फील
नई Range Rover Sport SV का इंटीरियर काफी शानदार और प्रीमियम बनाया गया है. इसमें Light Cloud और Ebony Windsor लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है. इसके अलावा एक्सटेंडेड लेदर पैकेज, इल्यूमिनेटेड SV ट्रेड प्लेट्स और स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है. SUV में Meridian Signature Sound System दिया गया है, जो बेहतरीन ऑडियो अनुभव देता है. सबसे खास फीचर 'Body and Soul Seat' टेक्नोलॉजी है, जो केबिन के अंदर आराम और प्रीमियम अनुभव को और बेहतर बनाती है.
Edition Two से होगी सस्ती
Range Rover Sport SV कंपनी की पहले आई लिमिटेड एडिशन SV Edition Two से लगभग 30 लाख रुपये सस्ती है. हालांकि फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में यह काफी दमदार मानी जा रही है. कंपनी अब इसे अपनी रेगुलर हाई-परफॉर्मेंस SUV लाइनअप का हिस्सा बना रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं