मशहूर अभिनेता, फिल्म डायरेक्टर और डांसर प्रभु देवा ने अपने कार कलेक्शन में एक और नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया है. हाल ही में उन्होंने MG M9 Presidential Limousine की डिलीवरी ली. MG की यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV अपने शानदार लुक, लग्जरी इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के कारण काफी चर्चा में है. कंपनी का कहना है कि प्रभु देवा ने MG M9 को चुनकर मॉडर्न तकनीक, लग्जरी और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव के प्रति अपनी पसंद दिखाई है. यह इलेक्ट्रिक MPV अपने आकर्षक डिजाइन और आरामदायक केबिन के साथ लंबी यात्राओं को भी बेहद खास बनाती है.
MG M9 में क्या खास मिलता है?
इस कार में है 16 एडजस्टेबल प्रेसिडेंशियल सीट्स जिससे सीटों को 16 अलग-अलग तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है, इससे यात्रियों को बेहतर आराम मिलेगा. वहीं, सीटों में 8 तरह के मसाज मोड दिए गए हैं, जो सफर के दौरान थकान कम करने में मदद करते हैं. चिलचिलाती गर्मी और कड़क सर्दी दोनों ही मौसम में आरामदायक सफर के लिए सीटों में हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा मिलती है, इसकी यॉट स्टाइल ड्यूल सनरूफ केबिन को और ज्यादा खुला और प्रीमियम फील देता है.
Kia लवर्स के लिए बुरी खबर: 1 जुलाई से Sonet, Carens Clavis और Syros के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
संगीत प्रेमियों और सफर को अधिक रोमांचक बनाने के लिए इसमें 13 स्पीकर और सबवूफर से लैस प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है यह ऑडियो सिस्टम काफी शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस देता है. केबिन में दी गई मल्टीकलर एम्बिएंट लाइटिंग, जो लग्जरी का एहसास बढ़ाती है. कॉन्यैक ब्राउन प्रीमियम लेदर सीट्स और लग्ज़री इंटीरियर केबिन को बेहद शानदार बनाते हैं. पीछे बैठे यात्रियों के लिए स्मार्ट आर्मरेस्ट कंट्रोल भी उपलब्ध है जिससे पीछे बैठने वाले पैसेंजर को कार की कई फीचर्स कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है.
Nissan की नई 'Baby Patrol' की एंट्री! दमदार इंजन के साथ है पैनोरामिक सनरूफ और लुक 1 नंबर
सेफ्टी में भी नहीं कोई कमी
यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस गाड़ी में 7 एयरबैग दिए गए हैं. वहीं, लेवल-2 ADAS जैसी मॉडर्न सुरक्षा फीचर्स से भी लैस है. इस MPV को Euro NCAP और ANCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है, जो ग्राहकों में अधिक भरोसा पैदा करती है.
बैटरी और परफॉर्मेंस
MG M9 का इलेक्ट्रिक मोटर 245 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह पावरफुल मोटर गाड़ी को स्मूथ और दमदार परफॉर्मेंस देने में मदद करता है. इस कार को देश के 14 प्रमुख शहरों में मौजूद 15 MG Select Experience Centres से बुक किया जा सकता है.
MG M9 Presidential Limousine की कीमत
MG M9 की भारत में ऑन-रोड कीमत 75.90 लाख रुपये है. यह लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 548 किलोमीटर तक की शानदार रेंज तय कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं