Porsche India ने अपने पॅापुलर मॅाडल 911 GT3 के नए एडिशन 992.2 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. पोर्श की इस नई BEAST की एक्स शोरुम कीमत 3.33 करोड़ रुपये रखी गई है. खास बात ये है कि यह वेरिएंट 911 सेगमेंट में सबसे अधिक परफॅार्मेंस वाला मॅाडल है. यह एकमात्र ऐसा मॅडल है जो लिमिटेड एडिशन न होने के बावजूद भी इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है.
कार का Exterior लुक और ऐरोडायनेमिक
GT3 की बाहरी लुक की बात करें तो यह अपने मॅाडल कैरेरा के डिज़ाइन पर आधारित है. इस कार की फ्रंट बोनट में 2 डक्ट दिया गया है. एक बड़ा एयर इंटेक जिससे हवा इंजन और ब्रेक तक पहुंचकर उसे थंठा रखने मे मदद करती है, वहीं नीचे की तरफ स्प्लिटर लगा है, जो तेज रफ्तार मे वाहन को संतुलित रखता है. कार की साइड प्रोफाईल को अधिक मस्कुलर लुक देने के लिए इसके फ्रंट में 20 इंच और रियर में 21 इंच का खास स्टैगर्ड अलॅाय व्हील दिया गया है.
इसकी बैक प्रोफाइल को काफी आकर्षक बनाया गया है. पिछे एक विंग लगाया गया है, जो कार को एक रेसिंग और स्पोर्टी लुक देता है और तेज रफ्तार में स्पीड को भी कंट्रोल करने में मदद करता है. वहीं, इसकी डकटेल स्पॅायलर जो कार की ऐरोडायनेमिक को बेहतर बनाता है, पीछे लगे GT3 की बैजिंग इसकी खास पहचान को दर्शाती है.

अलग से ले सकते हैं Optional Packages
हालांकि इस कार की विंगलेस टूरिंग पैकेज भारत मे उपलब्ध नहीं है लेकिन ग्राहक इसकी वीसाच पैकेज (Weissach package) का विकल्प चुन सकते हैं, इसमें कस्टमर को 43.9 लाख रुपये में बोनट और छत पर कार्बन फाइबर फिनिश, कार्बन फाइबर एक्सटिरियर ट्रिम, बोल्टेड कार्बन फाइबर रियल रोल केज के साथ हल्के दरवाजे और 6 पॅाइंट सीट बेल्ट की सुविधा मिलती है. पोर्श इंडिया 1 करोड़ रुपये में मैन्थे किट पेश करती है, जिसमें ग्राहक को स्मूथ अंडरबॅाडी एयर डिफ्लेक्टर, एक टो स्ट्रैप , कार्बन एयरोडिस्क , एक बड़ा मैन्थे-स्पेक विंग, आक्रामक रियर डिफ्यूज़र, अपग्रेडेड सस्पेंशन और ब्रेक के साथ बेहतर ऑन-ट्रैक परफॉर्मेंस प्रदान करती है.
इंटीरियर और फीचर्स
इसका इंटीरियर काफी हद तक 911 कैरेरा (Carrera) जैसा ही है, जिसमें पारंपरिक गियर नॉब, डैश पर एनालॉग स्टॉपवॉच, खास तरह की अपहोल्स्ट्री और ट्रिम शामिल हैं. यह एक कुपे मॅाडल है जिसमे आमतौर पर पीछे सीट नहीं होती. स्टैंडर्ड इक्विपमेंट की बात करें तो 10.9 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 12.6 इंच का डिजिटल इंन्सट्रुमेंट डिस्प्ले, 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग पोरट, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और चार पावर्ड स्पोर्ट्स सीटें शामिल हैं.
इंजन और परफॅार्मेंस
कार में चार लीटर का पावरफुल नैचुरली एस्पिरेटेड फ्लैट-सिक्स पेट्रोल इंजन लगा है जो 9,000 RPM तक पहुंचने में सक्षम है. यह इंजन 510 हॉर्सपावर की पावर और 450 एनएम का टॉर्क पैदा करता है.
वैश्विक स्तर पर 911 GT3 में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (PDK) और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलता है, जबकि भारतीय ग्राहकों को केवल PDK एडिशन ही मिलता है, जो केवल पिछले पहियों को पावर देता है.
कंपनी का दावा है कि इसकी पीडीके वर्जन 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है, और इसकी मैक्सिमम स्पीड 311 किमी प्रति घंटे है. भारत में बिकने वाली GT3 में हल्के स्टेनलेस स्टील से बने स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट सिस्टम, रियर-व्हील स्टीयरिंग, टॉर्क वेक्टरिंग और एक्टिव स्पोर्ट सस्पेंशन जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स शामिल हैं, जो इसकी ड्राइविंग एक्सपिरियंस और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं