विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2015

Mahindra की 'Jeeto' लॉन्च, कीमत 2.32 लाख रुपए

Mahindra की 'Jeeto' लॉन्च, कीमत 2.32 लाख रुपए
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को अपनी नई छोटी कमर्शियल व्हीकल 'Jeeto' को लॉन्च कर दिया। इस गाड़ी को कंपनी के हैदराबाद के पास बने ज़हीराबाद प्लांट में तैयार किया जा रहा है।

Jeeto में m-dura डीज़ल इंजन लगाया गया है और ये दो 11 बीएचपी और 16 बीएचपी के दो पावरट्रेन्स में उपलब्ध होगी। 11 बीएचपी वाली Jeeto में करीब 600 किलो माल ढोया जा सकता है तो वहीं 16 बीएचपी वाली गाड़ी से करीब 700 किलो माल ढोया जा सकेगा। गाड़ी 8 वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

कंपनी का दावा है कि Jeeto 27.8 किलोमीटर प्रति लीटर से 37.6 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी। हालांकि ये वेरिएंट पर निर्भर करेगा। Jeeto की शुरुआती कीमत 2.32 लाख से लेकर 2.77 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, तेलंगाना) तक रखी गई है। बाज़ार में Jeeto का मुकाबला Tata Ace, Tata Zip, Ape Xtra LD के साथ होगा। महिंद्रा ने अपने ज़हीराबाद प्लांट को विस्तार देने के लिए करीब 250 करोड़ रुपए लगाए हैं। सिर्फ Jeeto को तैयार करने के लिए कंपनी ने 50 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahindra, Mahindra Jeeto, Mahindra Jeeto Mini Truck, Small Commercial Vehicle, Mahindara & Mahindra, M-dura Diesel Engine, महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, महिंद्रा जीतो, महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक, स्‍मॉल कमर्शियल व्‍हीकल, डीजल इंजन, महिंद्रा जीतो लॉन्‍च