विज्ञापन

Hyundai की नई Vibe Edition कार : 7 पॉइंट में समझिए क्या है इसमें अपग्रेड्स

Hyundai Grand i10 Nios के इस नए एडिशन की शुरुआती कीमत 7.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इस कार में डिजाइन और फीचर्स दोनों में कुछ नए बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और एडवांस बन गई है.

Hyundai की नई Vibe Edition कार : 7 पॉइंट में समझिए क्या है इसमें अपग्रेड्स

भारत में Hyundai Motor India ने Hyundai Grand i10 Nios का नया Vibe Edition लॉन्च किया है. इस नए एडिशन की शुरुआती कीमत 7.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इस कार में डिजाइन और फीचर्स दोनों में कुछ नए बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और एडवांस बन गई है. क्या है इस नई कार के फीचर चलिए जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

1. Vibe Edition में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. इसमें अब ब्लैक कलर के 15 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो कार को स्पोर्टी लुक देते हैं. साथ ही इसमें लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है.

2. इसके अंदर ब्लैक थीम के साथ रेड कलर के डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिससे केबिन और भी प्रीमियम लगता है. 

3. Hyundai ने इसमें एक नया Titan Grey Matte कलर भी पेश किया है, जो इस सेगमेंट में काफी यूनिक माना जा रहा है. यह मैट फिनिश कलर कार को अलग और खास बनाता है.

4. इस एडिशन की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम है. डैशकैम की मदद से ड्राइविंग के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. इसमें कई मोड्स दिए गए हैं जैसे ड्राइविंग रिकॉर्डिंग, इमरजेंसी रिकॉर्डिंग, वेकेशन मोड, फोटो क्लिक और ऑन-डिमांड वीडियो एक्सेस. यह मोबाइल ऐप से भी कनेक्ट हो सकता है, जिससे यूजर आसानी से वीडियो देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

5. Hyundai Grand i10 Nios Vibe Edition में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, रियर AC वेंट्स और 6 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. ऊपर वाले वेरिएंट्स में स्मार्ट की, पुश-बटन स्टार्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इस कार को और बेहतर बनाते हैं.

6. इस नए एडिशन में इंजन पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है. यानी परफॉर्मेंस के मामले में यह कार पहले जैसी ही भरोसेमंद बनी हुई है.

ये भी पढ़ें - Car AC Maintenance: ये 7 टिप्स बढ़ा देंगे आपके कार AC की लाइफ और कूलिंग

7. Vibe Edition को Sportz और Sportz (O) वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है, लेकिन  शुरुआती कीमत 7.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मिलते हैं. इस प्राइस रेंज में यह कार स्टाइल, फीचर्स और कंफर्ट का अच्छा बैलेंस देती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com