विज्ञापन

Ferrari 12Cilindri Manuale : सिर्फ 1,499 लोग ही खरीद पाएंगे 6.42 करोड़ की ये कार! जानिए आखिर क्या है खास

Ferrari ने 14 साल बाद अपनी लिमिटेड एडिशन 12Cilindri Manuale के साथ मैनुअल गियरबॉक्स की वापसी की है. जानें इस 6.42 करोड़ की सुपरकार के अनोखे फीचर्स के बारे में.

Ferrari 12Cilindri Manuale : सिर्फ 1,499 लोग ही खरीद पाएंगे 6.42 करोड़ की ये कार! जानिए आखिर क्या है खास
14 साल बाद Ferrari ने पलटा इतिहास!
Photo Credit: X

Ferrari ने पूरे 14 साल बाद अपनी कारों में मैनुअल ट्रांसमिशन यानी हाथ से गियर बदलने वाली तकनीक की वापसी की है. कंपनी ने अपनी बेहद खास और लिमिटेड एडिशन कार 'Ferrari 12Cilindri Manuale' को मार्केट में उतारा है. दुनिया भर में इसके सिर्फ 1,499 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे. इसकी कीमत करीब 590,000 यूरो यानी लगभग 6.42 करोड़ रुपये रखी गई है. यह कार न सिर्फ दिखने में शानदार है, बल्कि इसकी टेक्नोलॉजी भी होश उड़ाने वाली है. आइए जानते हैं इस करोड़ों की कार में क्या कुछ खास है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बिना क्लच के बदलेगा मैनुअल गियर

इस सुपरकार की सबसे अनोखी बात इसका गियरबॉक्स है. इसमें फेरारी ने Manuale By-Wire टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. कार में 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक सिस्टम ही लगा है, लेकिन यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की तरह व्यवहार करता है. इंजन और गियरबॉक्स के बीच कोई फिजिकल क्लच या फ्लाईव्हील नहीं है. इसके बजाय, जब ड्राइवर क्लच दबाता है या गियर बदलता है, तो सेंसर्स उस इनपुट को समझकर गियर बदलते हैं. आपको इसमें गाड़ी स्टार्ट करने, क्लच छोड़ने और गियर बदलने का बिल्कुल असली मैनुअल फील मिलेगा.

गाड़ी चोरी होने के दिन गए! मोबाइल की तरह अपडेट होंगी कार और बाइक, जानें कैसे

पावर की बात करें तो इसमें 6.5-लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है. यह इंजन 830 हॉर्सपावर की ताकत और 678 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. यह महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके फ्रंट फेंडर्स पर 'Manuale' की बैजिंग दी गई है. इसके साइड में सिल्वर फिनिश वाला फेरारी का लोगो लगा है. कार के अलॉय व्हील्स को भी नया डिजाइन दिया गया है, जो 4 अलग-अलग फिनिश ऑप्शंस में आते हैं. इसका मस्कुलर बोनट, कार्बन फाइबर पैनल्स और क्वाड एग्जॉस्ट इसे बेहद एग्रेसिव लुक देते हैं.

कार की सीटों पर 6 वर्टिकल लाइन्स दी गई हैं, जो इसके 6-स्पीड गियरबॉक्स को दर्शाती हैं. इसके साथ ही कार में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप मिलता है, जिससे आपको विंटेज फील के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स और टेक्नोलॉजी का पूरा मजा मिलता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ferrari 12Cilindri Manuale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com