DSK Bennelli TNT 25
DSK Benelli की नई बाइक DSK Benelli TNT 25 इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च कर दी जाएगी। Carandbike.com से बातचीत में अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी तक तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस नई बाइक की अनुमानित कीमत 1.7 लाख रुपये से लेकर 1.9 लाख रुपये के बीच होगी।
हालांकि, लुक और स्टाइलिंग के मामले में ये बाइक Benelli TNT 300 से काफी मेल खाती है। DSK Benelli TNT 25 में 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड 249.2cc इंजन लगा होगा जो 24.1 बीएचपी की ताकत देगा।

TNT 25 कंपनी के महत्वपूर्ण प्रोडक्ट में से है जिसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस बाइक के अलावा DSK Benelli TNT 300, TNT 600i, TNT 600GT, TNT 899 और TNT 1130R पहले से ही भारतीय बाज़ार में मौजूद है। भारत में DSK Benelli TNT 25 का मुकाबला Honda CBR250R, Mahindra Mojo और KTM Duke 390 से होगा।

साथ ही इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस होगा और बाइक की टॉप स्पीड करीब 145 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। बाइक का डिजाइन काफी आक्रामक है। बाइक में स्पलिट सीट, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और मॉर्डन इंस्ट्रूमेंट पैनल लगाया गया है।
TNT 25 कंपनी के महत्वपूर्ण प्रोडक्ट में से है जिसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस बाइक के अलावा DSK Benelli TNT 300, TNT 600i, TNT 600GT, TNT 899 और TNT 1130R पहले से ही भारतीय बाज़ार में मौजूद है। भारत में DSK Benelli TNT 25 का मुकाबला Honda CBR250R, Mahindra Mojo और KTM Duke 390 से होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं