विज्ञापन

Citroen eC3X भारत में लॉन्च! 320 KM की धांसू रेंज और 6 एयरबैग...कीमत सिर्फ मात्र ₹6.89 लाख

Citroen इंडिया ने भारत में अपनी नई बजट इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3X को लॉन्च कर दिया है. BaaS प्लान के साथ इसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹6.89 लाख है और यह सिंगल चार्ज में 320 किमी चलती है.

Citroen eC3X भारत में लॉन्च! 320 KM की धांसू रेंज और 6 एयरबैग...कीमत सिर्फ मात्र ₹6.89 लाख
मात्र ₹6.89 लाख में घर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार!

Citroen ने देश में अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार 'Citroen eC3X' को लॉन्च कर दिया है. इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी इसे 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) प्लान के साथ लेकर आई है, जिसके कारण इसकी शुरुआती कीमत बहुत ही कम हो गई है. इस कार के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं इस नई बजट ईवी के फीचर्स और इसके अनोखे बैटरी प्लान के बारे में.

क्या है इसकी कीमत और अनोखा BaaS प्लान?

अगर आप Citroen eC3X को 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' यानी BaaS प्लान के साथ खरीदते हैं, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹6.89 लाख से शुरू होती है. इस प्लान के तहत आपको कार खरीदते समय बैटरी के पैसे नहीं देने होते, बल्कि आपको ₹2.26 प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होता है. वहीं दूसरी तरफ, अगर आप बैटरी के पूरे पैसे एक साथ देकर कार को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के खरीदना चाहते हैं, तो यह कार आपको ₹10.25 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिल जाएगी. 

Harley-Davidson की ये बाइक हुई महंगी! बिना फीचर बदले कंपनी ने बढ़ा दी कीमतें, जानें नए दाम

Citroen eC3X का शानदार लुक

लुक के मामले में नई सिट्रोन eC3X काफी हद तक अपने पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल जैसी ही दिखाई देती है. इसके फ्रंट लुक में सिट्रोन की सिग्नेचर ग्रिल, आकर्षक रहने वाले एलईडी डीआरएल (LED DRLs) और फॉग लैंप्स दिए गए हैं. गाड़ी के साइड प्रोफाइल को मस्कुलर बनाने के लिए इसमें खूबसूरत 15-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं और पूरी बॉडी पर प्रोटेक्टिव क्लैडिंग दी गई है. 

रंगों की बात करें तो यह कार ग्राहकों के लिए छह खूबसूरत मोनोटोन कलर्स - पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, कॉस्मो असू, पेर्ला नेरा ब्लैक, गार्नेट रेड और डीप फॉरेस्ट ग्रीन में उपलब्ध कराई गई है.

Citroen eC3X का हाई-टेक केबिन

कंपनी का का दावा है कि इस कार के केबिन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है. इसका लेआउट पुराने मॉडल जैसा ही है लेकिन इसके डैशबोर्ड को इलेक्ट्रिक ब्लू डेकोर थीम से सजाया गया है और सीटों पर प्रीमियम टोन लामा लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. कार में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला एक बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.

Mini Countryman C कार लॉन्च! भारत में बनी पहली लग्जरी मिनी कार, जिसमें है गोल टीवी और मसाज वाली सीटें

फीचर्स और सेफ्टी की लंबी लिस्ट

सिट्रोन eC3X फीचर्स के मामले में भी काफी अपग्रेड की गई है. इस गाड़ी के अंदर वायरलेस मोबाइल चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 2.0, रिमोट एक्सेस फीचर्स और इलेक्ट्रोक्रोमिक आईआरवीएम (IRVM) जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं. ग्राहक चाहें तो अपनी जरूरत के हिसाब से जेबीएल (JBL) का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और फ्रंट व रियर डैशकैम पैकेज भी ऑप्शनल तौर पर चुन सकते हैं. सुरक्षा के मोर्चे पर कार में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और हाई-स्पीड अलर्ट जैसे कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.

बैटरी, रेंज और चार्जिंग स्पीड

ताकत की बात करें तो Citroen eC3X में 29.2 kWh का दमदार बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर पूरे 320 किलोमीटर तक की शानदार ड्राइविंग रेंज देती है. इसकी बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 57 hp की पावर और 143 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. डीसी (DC) फास्ट चार्जर की मदद से इस कार की बैटरी को मात्र 57 मिनट के भीतर 10 से 80 प्रतिशत तक आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citroen EC3X
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com