चीनी कंपनी BYD 9 जून 2026 को भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV (PHEV) को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब तक भारतीय बाजार में सिर्फ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली BYD अब हाइब्रिड सेगमेंट में कदम रखने जा रही है. BYD ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर अपनी खास 'DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड EV' तकनीक को भारत में लाने का इशारा किया है. यह तकनीक बेहद मॉडर्न है, जिसमें एक पेट्रोल इंजन, एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और एक दमदार बैटरी पैक को एक साथ जोड़ा जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि गाड़ी को बहुत ही शानदार माइलेज और लंबी दूरी तय करने की रेंज मिलती है.
9 जून के इवेंट में BYD अपने दो पॉपुलर मॉडल्स 'BYD Atto 2 DM-i' और 'BYD Sealion 6 DM-i' को दुनिया के सामने रख सकती है. इन दोनों ही गाड़ियों को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है. इनमें से BYD Atto 2 DM-i को मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा जा सकता है, जहां इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta और किया सेल्टोस Kia Seltos जैसी गाड़ियों से होगा.

BYD Atto 2 की रेंज उड़ा देगी होश
अगर बात करें BYD Atto 2 DM-i के स्पेसिफिकेशन्स की, तो इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसमें ग्राहकों को 7.8 kWh या 18 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. कंपनी का दावा है कि ये बैटरियां 928 किलोमीटर और 998 किलोमीटर की कुल कंबाइंड रेंज देने में सक्षम हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस गाड़ी को सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर भी 40 से 90 किलोमीटर तक बिना एक बूंद पेट्रोल खर्च किए चला सकते हैं.
बिना पेट्रोल के पलक झपकते ही 100 की रफ्तार! भारत में आई पहली हाइब्रिड Lamborghini, जानें इसकी कीमत
फॉर्च्यूनर जैसी बड़ी कार को टक्कर देगी Sealion 6
दूसरी तरफ, BYD Sealion 6 DM-i एक बड़े साइज की प्रीमियम SUV है, जो आकार के मामले में टोयोटा फॉर्च्यूनर जितनी बड़ी लगती है. इस दमदार कार में भी 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन यह नॉर्मल और टर्बोचार्ज्ड दोनों ऑप्शंस के साथ आ सकती है. इसमें 18.3 kWh और 26.6 kWh के बड़े बैटरी पैक्स का इस्तेमाल किया गया है. इसका टर्बो वेरिएंट 344 bhp की भारी ताकत पैदा करता है और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आता है. रेंज के मामले में यह और भी आगे है, जो कुल 1,092 किलोमीटर की कंबाइंड रेंज और 140 किलोमीटर की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करती है.