विज्ञापन

दिल्ली वालों की खुली लॉटरी! नई गाड़ी खरीदने पर सीधे ₹1.5 लाख की छूट, तुरंत देखें डिटेल्स

Draft EV Policy 2026-2030 : दिल्ली सरकार की नई Draft EV Policy 2.0 के तहत दिल्ली में हाइब्रिड कारें खरीदना बेहद सस्ता होने वाला है. इस नए प्रस्ताव के लागू होने के बाद खरीदार रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पर 50 प्रतिशत तक की भारी बचत कर सकते हैं, जिससे टॉप मॉडल्स पर ₹1.5 लाख रुपये तक का सीधा फायदा होगा.

दिल्ली वालों की खुली लॉटरी! नई गाड़ी खरीदने पर सीधे ₹1.5 लाख की छूट, तुरंत देखें डिटेल्स
क्या है सरकार का नया टैक्स बेनिफिट प्लान?

दिल्ली सरकार एक नई नीति पर काम कर रही है, जिसके लागू होते ही हाइब्रिड गाड़ियां खरीदने वालों को ₹1.5 लाख रुपये तक की सीधी बचत हो सकती है. दिल्ली की नई ड्राफ्ट ईवी पॉलिसी 2026-2030 (Draft EV Policy 2026-2030) के तहत सरकार पर्यावरण के अनुकूल गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए यह बड़ा कदम उठाने जा रही है. हालांकि अभी यह प्रस्ताव शुरुआती चरण में है. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है सरकार का नया टैक्स बेनिफिट प्लान?

दिल्ली सरकार के नए ड्राफ्ट ईवी पॉलिसी 2.0 के प्रस्ताव के मुताबिक, दिल्ली में ₹30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की कीमत वाली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ियों (Strong Hybrid Vehicles) पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. वर्तमान समय की बात करें तो दिल्ली में ₹10 लाख रुपये से ऊपर की कारों पर 10 प्रतिशत रोड टैक्स लगता है और हाइब्रिड गाड़ियां खरीदने वालों को अभी कोई राहत नहीं मिलती है. सरकार का यह नया नियम लागू होने के बाद गाड़ी खरीदना काफी किफायती हो जाएगा. यह छूट सिर्फ 31 मार्च 2030 तक ही लागू रहेगी.

Flex Fuel Explained: क्या होता है फ्लेक्‍स फ्यूल, जो महंगे पेट्रोल की टेंशन कर देगा दूर? यहां एकदम आसान भाषा में समझ लीजिए

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के नियमों में अंतर

सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Pure EV) की तरफ ले जाना है. यही वजह है कि इस पॉलिसी के तहत ₹30 लाख रुपये से कम कीमत वाली फुल इलेक्ट्रिक कारों पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने का प्रस्ताव है. दूसरी तरफ, हाइब्रिड कारों को इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले आधी छूट यानी 50 प्रतिशत का फायदा दिया जा रहा है.

Hero Flex-Fuel Bike Launch LIVE: बस लॉन्‍च ही होने वाली इथेनॉल से चलने वाली पहली बाइक, महंगे पेट्रोल से मिलेगी आजादी!

इन पॉपुलर कारों पर होगी लाखों की बचत

Maruti Suzuki Grand Vitara: इस कार पर आप करीब ₹83,000 से लेकर ₹1,00,000 रुपये तक बचा सकेंगे.

Toyota Hyryder: इस मॉडल पर आपको लगभग ₹84,000 से ₹1,01,000 रुपये तक की सीधी छूट मिलेगी.

Toyota Innova Hycross: इस बेहद पसंदीदा फैमिली कार पर आपको सबसे ज्यादा यानी ₹1.45 लाख रुपये तक का तगड़ा फायदा होगा.

Maruti Suzuki Invicto: इस प्रीमियम गाड़ी को खरीदने पर आपकी जेब में सीधे ₹1.44 लाख रुपये तक बचेंगे.

Honda City e:HEV: इस सेडान कार पर भी ग्राहकों को पूरे ₹1,00,000 रुपये तक की राहत मिलेगी.

Renault Duster Hybrid : जिसकी कीमत ₹25 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है, वह भी इस छूट के दायरे में आ जाएगी.

नोट - यह अभी सिर्फ एक ड्राफ्ट है और सरकार की तरफ से इस प्रस्ताव को लागू करना अभी बाकी है. इसलिए इस समय समझदारी इसी में होगी कि आप दिल्ली में हाइब्रिड कार बुक करने से पहले सरकार के आधिकारिक आदेश का इंतजार करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com