विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

नई कार खरीदने वालों के लिए बजट 2026 में क्या है खास? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Budget 2026: इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) अभी भी आम आदमी की पहुंच से थोड़ी दूर हैं क्योंकि इनकी बैटरी महंगी हैं. बजट 2026 में लिथियम-आयन सेल बनाने वाली मशीनों और कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी छूट जारी रखी गई है.

नई कार खरीदने वालों के लिए बजट 2026 में क्या है खास? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Budget 2026: अगर आप नई कार की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में खुश होने का मौका दिया है. कह सकते हैं इस बार का बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि आपकी अगली कार की ऑन-रोड कीमत और फ्यूल के बिल को सीधे कम कर सकता है. इस खबर में जानिए वो 3 बड़े ऐलान जो आपकी नई कार का बजट तय करने वाले हैं.

1. छोटी कारों पर GST का फायदा

जीएसटी कटौती का जिक्र वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान करते हुए कहा कि बीते साल सरकार ने ऑटो सेक्टर में जान फूंकने के लिए GST 2.0 में टैक्स के स्लैब में बड़ा फेरबदल किया था. इसमें 1200cc (पेट्रोल) और 1500cc (डीजल) से कम वाली छोटी कारों पर जीएसटी रेट 28% से घटकर 18% हो गए थे. आसान भाषा में यह कि अगर आप मारुति स्विफ्ट, हुंडई i20 या टाटा पंच जैसी कार ले रहे हैं, तो उसकी एक्स-शोरूम कीमत में 50 हजार से 1 लाख रुपये तक कम हुई हैं. इसका फायदा हजारों लोगों ने उठाया है.

2. इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बड़ा बदलाव

कह सकते हैं कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) अभी भी आम आदमी की पहुंच से थोड़ी दूर हैं क्योंकि इनकी बैटरी महंगी हैं. बजट 2026 में लिथियम-आयन सेल बनाने वाली मशीनों और कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी छूट जारी रखी गई है. इससे टाटा टियागो EV या MG विंडसर जैसी कारों की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम होगी, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा.

3. CNG ब्लेंडिंग का कमाल

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान होकर ग्राहक CNG की ओर बढ़कर आए हैं. ऐसे में और ज्यादा सीएनजी गाड़ियों की सेल हो इसके लिए सरकार ने CNG में बायो-गैस की मिक्सिंग को अनिवार्य किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि CNG में मिलाई जाने वाली बायो-गैस की वैल्यू पर कोई सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी. इससे आने वाले समय में CNG की कीमतों में कमी आ सकती है. यानी कार सस्ती तो मिलेगी ही, उसे चलाना भी और सस्ता होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budget 2026, Budget 2026 Auto Sector, Budget 2026 10 Points, Budget 2026 Announcements, Budget 2026 Beneficiaries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com