अगर आप बजट में SUV लेना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन्स हैं. प्रीमियम फीचर्स, पावरफुल इंजन, ज्यादा माइलेज, एडवांस्ड सेफ्टी और स्टाइलिश डिजाइन के साथ SUV आसानी से आपको 8 लाख के रेंज में मिल जाएंगी. अगर आप भी 8 लाख के अंदर SUV लेना चाहते हैं तो आपको यहां पर टॉप कार के बारे में बता रहे हैं, जिनकी ओर आप नजर डाल सकते हैं.
Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,39,900 से शुरू होती है. Maruti Suzuki Brezza में रग्ड बॉडी क्लैडिंग, LED हेडलैंप और मस्कुलर रियर प्रोफाइल के साथ एक बोल्ड SUV-इंस्पायर्ड एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है. अंदर की तरफ, ये डुअल-टोन थीम के साथ एक कम्फर्टेबल केबिन ऑफर करती है, जिसमें हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, रियर एसी वेंट्स, पर्याप्त लेगरूम और अच्छा बूट स्पेस जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन से लैस है. ये अपनी स्मूथ परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है. सेफ्टी के मामले में, ये छह एयरबैग, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स के साथ आती है. इस SUV में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलता है. मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध, Brezza वैरिएंट के आधार पर लगभग 17 से 20 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है.
Tata Nexon
Tata Nexon 7,39,990 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ उपलब्ध है. Tata Nexon में कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्लीक LED DRLs के साथ फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी डिजाइन देखने को मिलता है. केबिन के अंदर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ एक मॉडर्न और हाई-टेक केबिन मिलता है. इसका शानदार इंटीरियर एक कम्फर्टेबल और सुखद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.
Tata Nexon 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. सेफ्टी के मोर्चे पर, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और छह एयरबैग के साथ ये एक बेहद सुरक्षित SUV है. Nexon में 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और JBL साउंड सिस्टम जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं. वैरिएंट के आधार पर इसका पेट्रोल वैरिएंट लगभग 17–17.5 किमी/लीटर और डीजल वैरिएंट 23–24 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है.

Tata Nexon
Skoda Kylaq
Skoda Kylaq की एक्स-शोरूम कीमत 7,59,000 रुपये से शुरू होती है. Skoda Kylaq में सिग्नेचर स्प्लिट हेडलैंप, मस्कुलर बोनट और एग्रेसिव फ्रंट ग्रिल के साथ यूरोपियन-इंस्पायर्ड डिजाइन मिलता है. केबिन यूरोपियन स्टाइलिंग टच के साथ प्रीमियम फिनिश ऑफर करता है. ये 10.1-इंच के बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सीटों और 446-लीटर के बड़े बूट स्पेस से लैस है.
Skoda Kylaq में 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सेफ्टी के लिए, इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और रोलओवर प्रोटेक्शन मिलता है. ये SUV वेंटिलेटेड सीट्स, कीलेस एंट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी ऑफर करती है. अपने फन-टू-ड्राइव एक्सपीरियंस के लिए जानी जाने वाली ये कार वैरिएंट के आधार पर लगभग 18–19 किमी/लीटर का माइलेज देती है.

Skoda Kylaq
Hyundai Venue
Hyundai Venue को 7,99,900 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध करवाया गया है. Hyundai Venue में डार्क क्रोम ग्रिल और कनेक्टेड LED टेललैंप्स के साथ एक मॉडर्न और अर्बन डिजाइन मिलता है. इसका केबिन काफी प्रैक्टिकल और यूजर-फ्रेंडली है, जिसमें डुअल-टोन थीम, टू-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, एंबियंट लाइटिंग, रियर एसी वेंट्स और पर्याप्त हेडरूम मिलता है. इसका कम्फर्टेबल और स्पेशियस इंटीरियर इसे फैमिली बायर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है.
Hyundai Venue तीन इंजन ऑप्शन में आती है. फीचर्स की बात करें तो ये Hyundai की Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर और Level-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स से लैस है. इस SUV में छह स्टैंडर्ड एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) भी मिलता है. इंजन ऑप्शन के आधार पर Venue लगभग 17 से 21 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
ये भी पढ़ें- नई Maruti Suzuki Baleno लॉन्च, कीमत है बस इतनी, सेफ्टी और फीचर्स बवाल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं