विज्ञापन

अब बिना थके लें लॉन्ग ड्राइव का मजा, ये हैं क्रूज कंट्रोल वाली 5 सबसे सस्ती कारें

लॉन्ग ड्राइव में कंफर्ट के लिए क्रूज कंट्रोल एक शानदार फीचर है. पहले ये महंगी कारों में मिलता था, लेकिन अब भारतीय मार्केट में कई बजट कारें भी इस फीचर के साथ आ रही हैं.

अब बिना थके लें लॉन्ग ड्राइव का मजा, ये हैं क्रूज कंट्रोल वाली 5 सबसे सस्ती कारें

लॉन्ग ड्राइविंग में अमूमन लगातार एक्सीलेटर पर पैर रखने की समस्या से हममें से ज्यादा लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में मन में बात आती है कि क्रूज कंट्रोल फीचर वाली कार ले ही लेते हैं. पर उनकी कीमत सुन अपने बजट की याद आ जाती है. पर अब ऐसा नहीं है. एक समय था जब ये प्रीमियम फीचर सिर्फ 10 लाख रुपये से ऊपर की गाड़ियों में ही देखने को मिलता था. अब समय बदल चुका है. कंपनियों के बीच में कॉम्पिटिशन इतना है कि कार कंपनियां अब अपनी बजट हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी क्रूज कंट्रोल दे रही हैं. चलिए इस खबर में जानते हैं देश की उन 5 शानदार बजट कारों के बारे में, जो क्रूज कंट्रोल से लैस है.

टाटा पंच

टाटा पंच ग्राहकों को एसयूवी का फील देती है. साथ ही ये कार उन माइक्रो एसयवूी में से एक है, जिसमें क्रूज कंट्रोल मिलता है. इसके मिड स्पेक प्योर+ ट्रिम से ही ये फीचर मिलना शुरू हो जाता है. इसकी कीमत 7 लाख रुपये एक्स शोरूम है. साथ ही इसमें पेट्रोल के साथ सीएनजी और टर्बो-पेट्रोल का ऑप्शन भी मिलता है.

टाटा टियागो

टाटा टियागो का हाल ही में फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुआ है. इस नए अपडेट में क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और रियर एसी वेंट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स कंपनी दे रही है. आप ये जानकर थोड़ा हैरान रह जाएंगे कि टियागो के जिस वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल मिलता है, उसकी कीमत सिर्फ 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

मारुति सुजुकी बलेनो

मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो अपने केबिन स्पेस और माइलेज के लिए जानी जाती है. इस कार के टॉप वेरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल का फीचर मिल जाता है. ये कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 88 बीएचपी की पावर निकालता है. बात इसकी कीमत की करें तो बलेनो में क्रूज कंट्रोल वाले वेरिएंट की कीमत 8.59 लाख एक्स शोरूम है.

टोयोटा ग्लैंजा

बलेनो के जैसे ही टोयोटा ग्लैंजा एक शानदार, स्टाइलिश कार है. ग्लैंजा में भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अपने कमाल के माइलेज के लिए जाना जाता है. कार के केवल टॉप स्पेक V वेरिएंट में ही क्रूज कंट्रोल मिलता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.12 लाख से शुरू हो जाती है.

टाटा अल्ट्रोज

लिस्ट में एक और टाटा की गाड़ी शामिल है. कंपनी की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज इस फीचर के लिए पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का भी ऑप्शन देती है. अगर आपका रनिंग कॉस्ट ज्यादा है और हाईवे पर ही अमूमन ड्राइविंग करते हैं तो अल्ट्रोज डीजल बेस्ट है. इसके प्योर एस वेरिएंट से ही क्रूज कंट्रोल मिलना शुरू हो जाता है, जिसकी कीमत 7.41 लाख एक्स शोरूम है.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली से पटना सिंगल चार्ज में! BMW की इस नई इलेक्ट्रिक कार ने 800 Km रेंज देकर रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cruise Control, Affordable Cars In India, Best Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com