विज्ञापन

Auto जनवरी-अप्रैल 2026 रिपोर्ट: मारुति सुजुकी नंबर 1, पर टाटा मोटर्स ने दिखाई सबसे तेज रफ्तार

जनवरी से अप्रैल 2026 तक के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय ऑटो मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा.

Auto जनवरी-अप्रैल 2026 रिपोर्ट: मारुति सुजुकी नंबर 1, पर टाटा मोटर्स ने दिखाई सबसे तेज रफ्तार
जनवरी से अप्रैल 2026 तक कार बिक्री का हाल

2026 की शुरुआत में भारतीय ऑटो मार्केट में उतार-चढ़ाव साफ देखने को मिला. जनवरी से अप्रैल तक की बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि कुल इंडस्ट्री सेल्स में हर महीने बदलाव हुआ. जनवरी में जहां कुल बिक्री लगभग 5.14 लाख यूनिट रही. वहीं, फरवरी में यह घटकर करीब 3.94 लाख यूनिट पर आ गई. मार्च में हल्की रिकवरी देखने को मिली और बिक्री 4.43 लाख यूनिट तक पहुंची, लेकिन अप्रैल में फिर गिरावट आई और यह करीब 3.98 लाख यूनिट रही.

Latest and Breaking News on NDTV

Maruti Suzuki का दबदबा बरकरार

Maruti Suzuki ने हर महीने सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचकर अपनी नंबर वन पोजीशन बनाए रखी. जनवरी में कंपनी ने 2.18 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं, जो फरवरी में गिरकर 1.56 लाख हो गईं. मार्च में फिर से सुधार हुआ और बिक्री 1.75 लाख तक पहुंची, जबकि अप्रैल में यह थोड़ा घटकर 1.58 लाख रही. लगातार गिरावट के बावजूद मारुति का मार्केट लीडर बने रहना इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है.

Tata और Mahindra की टक्कर

Tata Motors और Mahindra & Mahindra के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला. टाटा मोटर्स ने जनवरी में करीब 64,000 गाड़ियां बेचीं, जबकि मार्च में यह बढ़कर 67,000 से ज्यादा हो गईं. वहीं, महिंद्रा ने भी जनवरी में 65,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचीं, लेकिन अप्रैल तक इसकी बिक्री घटकर करीब 54,000 रह गई. दोनों कंपनियां SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं.

अब मोबाइल पर आएगा भारी बारिश का अपडेट: जानें Mausam ऐप इस्तेमाल करने का सही तरीका

Hyundai और Toyota का प्रदर्शन

Hyundai Motor India की बिक्री में उतार-चढ़ाव रहा. जनवरी में 67,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने के बाद फरवरी में बड़ी गिरावट आई और यह करीब 46,000 पर आ गई. हालांकि अप्रैल में थोड़ा सुधार हुआ. वहीं Toyota Kirloskar Motor की बिक्री लगातार घटती नजर आई, जो जनवरी में 36,000 से घटकर अप्रैल में करीब 26,000 यूनिट रह गई.

Kia और अन्य कंपनियों की स्थिति

Kia India ने स्थिर प्रदर्शन किया, जहां उसकी बिक्री हर महीने 25,000 से 30,000 के बीच रही. Honda Cars India की बिक्री कम रही, जो 4,000 से 6,000 यूनिट के बीच सीमित रही. वहीं Skoda Auto Volkswagen India ने 8,000 से 10,000 यूनिट्स के बीच प्रदर्शन किया. MG Motor India और Renault India की बिक्री भी मध्यम स्तर पर रही.

वहीं, Nissan India, Stellantis India (PCA) और Fiat India जैसे ब्रांड्स की बिक्री काफी कम रही. इन कंपनियों के आंकड़े 1,000 से 3,000 यूनिट के बीच ही सीमित रहे, जो बाजार में उनकी कम हिस्सेदारी को दर्शाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com