विज्ञापन

Photos में देखिए क्या है 3.17 लाख की कीमत में आने वाली Kawasaki Ninja 300 में खास

फीचर्स के मामले में Ninja 300 एक सिंपल स्पोर्ट्स बाइक है. इसमें ड्यूल-चैनल ABS जरूर दिया गया है. खास बात यह है कि यह बाइक आज भी एनालॉग टैकोमीटर के साथ आती है, जो इसे बाकी मॉडर्न बाइक्स से अलग बनाता है.

Photos में देखिए क्या है 3.17 लाख की कीमत में आने वाली Kawasaki Ninja 300 में खास

कावासाकी ने भारत में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक 2026 Kawasaki Ninja 300 को ₹3.17 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह बाइक उन लोगों के लिए खास है जो एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं. 2026 मॉडल में कंपनी ने बाइक के मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन अपडेट में नए कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स जरूर जोड़ दिए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

2026 Kawasaki Ninja 300 में वही पुराना लेकिन दमदार 296cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 11,000 rpm पर 39hp की पावर और 10,000 rpm पर 26.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. हाईवे हो या सिटी राइड, Ninja 300 की परफॉर्मेंस आज भी इसे सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है.

डिजाइन की बात करें तो 2026 मॉडल में बाइक लगभग पहले जैसी ही है. पिछले साल Ninja 300 को प्रोजेक्टर हेडलैंप और बड़े विंडशील्ड के साथ अपडेट किया गया था, और वही बदलाव इस बार भी देखने को मिलते हैं. बाइक का लुक आज भी स्पोर्टी और एग्रेसिव लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

फीचर्स के मामले में Ninja 300 एक सिंपल स्पोर्ट्स बाइक है. इसमें ड्यूल-चैनल ABS जरूर दिया गया है. खास बात यह है कि यह बाइक आज भी एनालॉग टैकोमीटर के साथ आती है, जो इसे बाकी मॉडर्न बाइक्स से अलग बनाता है.

इस बार बाइक दो नए कलर्स में आई है लाइम ग्रीन और कैंडी लाइम ग्रीन. दोनों ही रंग Kawasaki की पारंपरिक ग्रीन थीम को फॉलो करते हैं, लेकिन नए ग्राफिक्स इसे पिछले साल के मॉडल से अलग पहचान देते हैं. नए रंगों की वजह से बाइक और ज्यादा फ्रेश और स्पोर्टी नजर आती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com