Ducati India ने अपनी नई 2026 Multistrada V4 Rally को लॉन्च कर दिया है. यह मोटरसाइकिल उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है जो बिना किसी रुकावट के दुनिया के हर कोने को एक्सप्लोर करना चाहते हैं. इस सुपरबाइक में मोटोजीपी (MotoGP) तकनीक से प्रेरित पावरफुल इंजन और ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको हर तरह के रास्तों पर बेहतरीन कंफर्ट और सुरक्षा का अहसास कराएंगे. आइए जानते हैं इस एडवेंचर बाइक के सभी फीचर्स के बारे में.
MotoGP इंजन और परफॉर्मेंस
नई 2026 Multistrada V4 Rally में 1,158 cc का V4 Granturismo इंजन दिया गया है. यह इंजन 10,750 rpm पर 170 hp की बेजोड़ पावर और 9,000 rpm पर 123 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इसमें फ्यूल बचाने और गर्मी को कम करने के लिए रियर सिलेंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी भी मिलती है. बाइक में नया Ducati Quick Shift (DQS) 2.0 सिस्टम भी दिया गया है जो बिना किसी झटके के गियर बदलने की सुविधा देता है.
इस बाइक में 200 mm ट्रैवल वाला अडैप्टिव स्काईहुक DSS EVO सस्पेंशन दिया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका नया 'ऑटोमैटिक लोअरिंग डिवाइस' है. जब बाइक की स्पीड 10 किमी/घंटा से कम होती है, तो यह राइडर के पैर आसानी से जमीन तक पहुंचने के लिए बाइक की हाइट को अपने आप कम कर देता है. जैसे ही स्पीड बढ़ती है, बाइक वापस अपने सामान्य राइड हाइट पर आ जाती है.
Tata Sierra.EV Launch: मात्र 17.50 लाख की शुरुआती कीमत! फीचर्स ऐसे की दिल खुश हो जाए
सुरक्षा के मामले में यह बाइक किसी लग्जरी कार से कम नहीं है. इसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन के साथ-साथ अब फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग (FCW) फीचर भी जोड़ दिया गया है, जो सामने वाले वाहन से टक्कर की स्थिति में डैशबोर्ड पर अलर्ट दिखाता है. इसके अलावा, इसमें कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ फुल-एलईडी हेडलाइट दी गई है. रात के समय घर लौटते वक्त राइडर की सुविधा के लिए इसमें 'कमिंग होम' फंक्शन भी मिलता है, जो इग्निशन बंद होने के बाद भी कुछ सेकंड तक हेडलाइट को ऑन रखता है.

लॉन्ग ड्राइव के लिए खास कंफर्ट
लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए इस बाइक में 30 लीटर का एक विशाल फ्यूल टैंक दिया गया है ताकि आपको बार-बार पेट्रोल पंप न जाना पड़े. राइडर और पीछे बैठने वाले पैसेंजर की सुरक्षा और आराम के लिए इसका विंडशील्ड पहले से 40 mm चौड़ा और 20 mm ऊंचा किया गया है. ठंड के मौसम में राइडिंग को आसान बनाने के लिए 5 लेवल एडजस्टमेंट के साथ हीटेड हैंडग्रिप्स और सेंटर स्टैंड को स्टैंडर्ड पैकेज के तौर पर शामिल किया गया है.
भारत में कीमत और उपलब्धता
Ducati Multistrada V4 Rally को भारत में दो बेहतरीन कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया गया है. भारतीय बाजार में इसके 'Ducati Red' कलर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 32,40,000 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके प्रीमियम 'Jade Green' कलर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 32,73,000 रुपये तय की गई है. कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी दे रही है और यह बाइक अब पूरे भारत में डुकाटी की डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं