विज्ञापन

नई Apache 160 4V लॉन्च! दोनों वेरिएंट में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानिए और क्या है खास

2026 TVS Apache RTR 160 4V अब भारत के सभी TVS डीलरशिप पर उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत ₹1,25,440 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है.

नई Apache 160 4V लॉन्च! दोनों वेरिएंट में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानिए और क्या है खास

TVS Motor Company ने अपनी पॉपुलर बाइक 2026 TVS Apache RTR 160 4V को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस अपडेट के साथ कंपनी ने इस बाइक को और ज्यादा एडवांस और प्रीमियम बनाने की कोशिश की है.

नई Apache RTR 160 4V अब 160cc सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करती है, क्योंकि इसमें दो नए वेरिएंट जोड़े गए हैं और कई जरूरी फीचर्स को सभी वेरिएंट्स में शामिल कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹1.25 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले जो फीचर्स सिर्फ टॉप मॉडल में मिलते थे, अब उन्हें बाकी वेरिएंट्स में भी दे दिया गया है. नई Apache में अब Class-D प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED DRLs, LED इंडिकेटर्स और पूरा LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है, जिससे बाइक का लुक और विजिबिलिटी दोनों बेहतर हो जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके साथ ही assist और slipper clutch को भी ज्यादा वेरिएंट्स में शामिल किया गया है, जिससे गियर बदलना आसान हो जाता है और खासकर तेज राइडिंग के दौरान बाइक को कंट्रोल करना ज्यादा स्मूद महसूस होता है.

बाइक के टॉप वेरिएंट में पहले की तरह USD फ्रंट फोर्क्स, TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. अब खास बात यह है कि कंपनी ने कुछ प्रीमियम फीचर्स को नीचे वाले वेरिएंट्स में भी देना शुरू कर दिया है, जिससे ज्यादा लोग इनका फायदा उठा सकें.

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो पहले से ही इस बाइक की ताकत रहा है. इसमें 160cc का इंजन मिलता है, जो 17.55 bhp की पावर देता है. यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक मानी जाती है. इसके साथ तीन राइडिंग मोड्स Sport, Urban और Rain भी दिए गए हैं, जिससे आप सड़क और मौसम के हिसाब से परफॉर्मेंस बदल सकते हैं.

इसके अलावा बाइक में बेहतर ग्रिप के लिए रेडियल टायर्स, TVS SmartXonnect कनेक्टिविटी (जिससे नेविगेशन और कॉल अलर्ट मिलते हैं) और हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.

2026 TVS Apache RTR 160 4V अब भारत के सभी TVS डीलरशिप पर उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत ₹1,25,440 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com