विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: सांसारिक मोह से दूरी, कार्यों को पूरा न होने को लेकर निराशा

Virgo Tarot Card Horoscope Today 07 May: Ten of pentacles की सकारात्मक ऊर्जा पुराने व्यवसाय को पुनः जीवित करने, विवाह की तैयारियां और परेशानियों का सामना का हौसला लेकर आ रही है. आइए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: सांसारिक मोह से दूरी, कार्यों को पूरा न होने को लेकर निराशा

Virgo Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal: कुछ कार्यों को पूर्ण होने को लेकर निराशा हो सकती है. इस समय घबरा कर स्थिति को और खराब करने की जगह सामना करने की कोशिश करें. कुछ समय से सांसारिक जीवन से मोह उठता हुआ महसूस कर सकते हैं. ऐसा अनुभव हो रहा है कि, सभी चीजों से दूर जाकर खुद को आध्यात्मिकता के मार्ग की तरफ ले जाने के प्रयास जारी है.

इस समय आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको ऐसा करने नहीं दे रही है. पारिवारिक जिम्मेदारियों को अन्य सदस्यों के साथ बांट सकते है. इससे अकेले पर बोझ कम पड़ेगा. पिता की तरफ से पैतृक संपत्ति और पुश्तैनी व्यवसाय मिल सकता है. इस व्यवसाय की दयनीय स्थिति देखकर इसका  अवलोकन कर इसे पुन: शुरू करने का प्रयास किया जा सकता है.

व्यवसाय के नवीनीकरण में लग रहे धन के बारे में सभी लोगों को जानकारी दे सकते हैं. इस व्यवसाय से आपके परिवार को समृद्धि और सम्मान बना हुआ है. अतः इस व्यवसाय को आगे बढ़ना आपके लिए गौरव की बात हो सकती है. परिवार में किसी के विवाह की तैयारी शुरू हो रहे हैं. सभी मेहमान, रिश्तेदार और करीबी लोग जल्द ही इस विवाह के लिए आने वाले हैं.

परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर तनाव को सभी लोगों के सामने उजागर न करें. सामने वाले लोगों को किसी बात की हंसी उड़ाने का मौका ना दे. निजी बातों को निजी ही रहने दें.

स्वास्थ्य: बढ़ते वजन को उचित भोजन और नियमित व्यायाम से नियंत्रित कर सकते है.

आर्थिक स्थिति: परिवार की तरफ से संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा मिलने से आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी हो सकती है.

रिश्ते: परिवार के सदस्यों के बीच कोई बाहरी व्यक्ति गलतफहमी उत्पन्न कर सकता है. इस समय बाहरी लोगों की बातों में आकर रिश्तों को खराब ना करें.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Virgo Rashifal 07 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Virgo, Tarot Card Daily Horoscope Kanya, Aaj Ka Rashifal, 07 May Rashifal, 07 May Horoscope, आज का राशिफल 07 मई का राशिफल, Virgo Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com