विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: कानूनी मामलों में सावधानी, कुछ गलत होने की आशंका, नौकरी से जुड़े कार्यों में यात्रा

Virgo Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026: Nine of swords की ऊर्जा नकारात्मकता से दूर रहने, समस्याओं का समाधान ढूंढने और कानूनी मामलों में बड़े बुजुर्ग लोगों की सलाह लेने की जरूरत को दर्शा सकती है. आइए जानते है, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: कानूनी मामलों में सावधानी, कुछ गलत होने की आशंका, नौकरी से जुड़े कार्यों में यात्रा

Virgo Tarot Card Horoscope Today 02 May, Kanya Tarot Card Rashifal: आस-पास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. नौकरी से जुड़े कार्यों में यात्रा या भागदौड़ कर पड़ सकती है. अचानक से आई इस स्थिति के लिए खुद को तैयार रखें. इस बात का डर मन में समा सकता है कि, किसी छोटी सी भी गलती का परिणाम अत्यंत भयावह होगा. इस समय विचारों में नकारात्मक न आने दें. आत्मविश्वास और धैर्य की कमी चलते इन परिस्थितियों बाहर निकल पाना मुश्किल महसूस कर सकते हैं. इस स्थिति में व्यवहार में धैर्य, संयम और सावधानी अति आवश्यक है.

किसी भी बात को लेकर भ्रम में न रहे. समस्याओं के समाधान बिना प्रयासों के प्राप्त नहीं हो पाएंगे. इसके लिए हिम्मत करना पड़ेगी. हिम्मत से काम लेंगे, तो निश्चय ही जीवन के अंधकार छटेंगे. परिस्थितियों की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे. कभी-कभी दूसरों की बातों को अनसुना करना तनाव से दूर रखता है.

दूसरों के विचारों को खुद पर हावी न होने दें. लोगों के साथ रिश्ते सुधारें. बात बात पर गुस्सा करने की आदत को दूर करें. करीबी व्यक्ति की नाराजगी को दूर करने का प्रयास करें. कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और बड़े बुजुर्ग लोगों की सलाह लेने में संकोच न करें.

स्वास्थ्य: दिनचर्या की अनियमितता नींद को प्रभावित कर सकती है. दिनचर्या को नियमित और खानपान को पौष्टिक बनाएं.

आर्थिक स्थिति: धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त न होने से व्यवसाय में नुकसान हो सकता है.

रिश्ते: जरूरत से ज्यादा किसी पर दवाब न बनाएं. इससे रिश्ते खराब हो सकते है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Virgo Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Virgo, Tarot Card Daily Horoscope Kanya, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Virgo Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com